back to top

नवाबों के शहर में भी लगी नागरिकता कानून की आग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पुलिस हिरासत में

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून को लेकर कई इलाकों में तनाव बरकरार है। असम, दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी आग की चपेट में हैं। नदवा कॉलेज में प्रदर्शन के बाद मामला शांत करा दिया गया था। उसके बाद आज यानि गुरुवार को अचानक से प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर कर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पुलिस चौकी के बाहर पथराव, गाडय़िों को आग लगाई गई।

लखनऊ के खदरा के मदेयगंज इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर पथराव किया और वहां खड़ी कई गाडय़िों को आग लगा दिया। इस मामले में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह लल्लू को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया, बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब दो बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने खदरा मोहल्ले के मदेयगंज में पुलिस चौकी के बाहर खड़े वाहनों को आग लगा दी तथा पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। खदरा के आसपास के पुराने लखनऊ के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में हालात काफी तनावपूर्ण है और वहां भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलाके में गश्त लगा रहे हैं।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया, शहर के परिवर्तन चौक इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू को हिरासत में लिया गया है। परिवर्तन चौक इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हर आने जाने वाले वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...