back to top

नागरिकता कानून, एनआरसी का भारतीय मुस्लिमों से कुछ लेना-देना नहीं: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विरोधियों पर लोगों के बीच डर फैलाने और नागरिकता संशोधन कानून पर मुस्लिमों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार की योजनाओं में कभी भी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया गया। रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरर्सी राष्ट्रीय नागरिक पंजीी का भारतीय मुस्लिमों से कुछ लेना देना नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक झूठ फैलाया जा रहा है कि यह सरकार लोगों के अधिकार को छीनने के लिए एक कानून लेकर आई है। मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले और खुद को भारत का भाज्ञ विधाता मानने वाले और देश की जनता द्वारा नकार दिए गए दलों ने गलत इरादे से नापाक खेल है और से लोगों को पहचानने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा, ये नागरिकता कानून उन लोगों पर लागू होगा जो बरसों से भारत में ही रह रहे हैं। किसी नए शरणार्थी को इस कानून का फायदा नहीं मिलेगा।

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताडऩा की वजह से आए लोगों को सुरक्षा देने के लिए यह कानून हैं। मोदी ने कहा कि ए संसद में बोला गया है। इस कानून का इस देश के अंदर रह रहे 130 करोड़ लोगों से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख साथियों को जब लगे कि उन्हें भारत आना चाहिए तो उनका स्वागत है। ये रियायत तब की भारत की सरकार के वादे के मुताबिक है। कांग्रेस एवं कुछ अन्य दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस और उसके साथी, शहरों में रहने वाले कुछ पढ़े लिखे नक्सली-अर्बन नक्सल, ये अफवाह फैला रहे हैं कि सारे मुसलमानों को डिटेंशन सेंटर में भेज दिया जाएगा। कुछ तो अपनी शिक्षा की कद्र करिए। एक बार पढ़ तो लीजिए नागरिकता संशोधन एक्ट है क्या?

उन्होंने कहा, अब भी जो भ्रम में हैं, मैं उन्हें कहूंगा कि कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों द्वारा उड़ाई गई डिटेन्शन सेंटर की अफवाह सरासर झ्ूठ हैं। जो हिंदुस्तान की मिट्टी के मुसलमान हैं, उनसे नागरिकता कानून और एनआरसी दोनों का ही कोई लेना-देना नहीं है। मोदी ने कहा कि एनआरसी हमने तो बनाया नहीं, कैबिनेट में आया नहीं, संसद में आया नहीं । झूठ का हौवा खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब भी जो भ्रम में हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि कांग्रेस और अर्बन नक्सली द्वारा फैलाई गई बातें अफवाह हैं, झूठ है, झूठ है और केवल झूठ है। यह नापाक खेल है, गलत इरादे से फैलाई गई बातें हैं।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...