back to top

चीन की जनसंख्या में लगातार तीसरे साल गिरावट, उम्रदराज लोगों की आबादी बढ़ी

ताइपे (ताइवान). चीन की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल लगातार तीसरे साल उसकी जनसंख्या में गिरावट आई है। इससे दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश के लिए आगे जनसांख्यिकीय चुनौतियां बढ़ रही हैं, जो अब उम्रदराज लोगों की आबादी बढ़ने और कामकाजी उम्र के लोगों की लगातार कमी का सामना कर रहा है। चीन की जनसंख्या 2024 के अंत में करीब एक अरब 40 करोड़ है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 14 लाख कम है।

बीजिंग में सरकार द्वारा घोषित आंकड़े दुनिया भर के जनसंख्या रुझानों के अनुरूप हैं, खास तौर से पूर्वी एशिया में, जहां जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और अन्य देशों में जन्म दर में गिरावट देखी गई है। तीन साल पहले चीन जनसंख्या में लगातार गिरावट आने के मामले में जापान और पूर्वी यूरोप के अधिकांश देशों की सूची में शामिल हो गया था। कई मामलों में इस प्रवृत्ति के कारण समान हैं: जीवन-यापन की बढ़ती लागत के कारण युवा लोग उच्च शिक्षा और कॅरियर को तरजीह देते हुए विवाह और बच्चे पैदा करने को टाल रहे हैं या इससे इनकार कर रहे हैं। लोगों का जीवन भी लंबे समय तक चल रहा है, जो देश में नवजातों की जन्म दर के संगत नहीं है।

चीन जैसे देश जो बहुत कम अप्रवासन की अनुमति देते हैं, वे विशेष रूप से जोखिम में हैं। चीन लंबे समय से दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक रहा है, जिसने दक्षिण में चावल और उत्तर में गेहूं पर पलने वाली आबादी को बनाए रखने के लिए आक्रमणों, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं को झेला है। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति और 1949 में कम्युनिस्ट पार्टी के सत्ता में आने के बाद, बड़े परिवार फिर से उभरे और केवल तीन दशक में जनसंख्या दोगुनी हो गई, जबकि कृषि और उद्योग में क्रांति लाने के लिए ग्रेट लीप फॉरवर्ड और उसके कुछ साल बाद हुई सांस्कृतिक क्रांति में लाखों लोग मारे गए थे।

सांस्कृतिक क्रांति की समाप्ति और नेता माओत्से तुंग की मृत्यु के बाद, कम्युनिस्ट नौकरशाहों को चिंता होने लगी कि देश की जनसंख्या उसकी लोगों का पेट भरने की क्षमता से अधिक हो रही है। इसके बाद उन्होंने कठोर तरीके से एक संतान नीति लागू कर दिया था। चीन की आबादी का पांचवां हिस्सा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का है। इस संबंध में आधिकारिक आंकड़ा 31 करोड़ से अधिक का है जो कुल आबादी का करीब 22 फीसदी है। वर्ष 2035 तक, यह संख्या 30 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है, जिससे सरकारी सेवानिवृत्ति आयु में बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है, जो दुनिया में सबसे कम है। कम छात्रों वाले खाली पड़े कुछ स्कूलों और किंडरगार्टन को इस बीच वृद्ध लोगों के लिए देखभाल सुविधा केंद्रों में बदला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास एक इमारत के ढहने की घटना में सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा...

छात्र को नोटिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से पूछा-आदेश के बावजूद ‘हिम्मत’ कैसे हुई?

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर एक छात्र को...

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम: डॉ. अर्चना वाजपेयी

उन्नाव । एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं...

लड्डू गोपाल की छठी आज, मंदिरों व घरों में होगी पूजा

लखनऊ। बुधवार 9 सितंबर को कृष्ण की छठी मनाई जाएगी। छठी के दिन शहर के मंदिरों व घरों में कान्हा की विशेष पूजा अर्चना...

मनौतियों के राजा का तैयार हो रहा है सबसे बड़ा पंडाल

14 से 25 सितंबर तक झूलेलाल वाटिका में होगा गणेश उत्सव लखनऊ। राजधानी का सबसे बड़ा गणेश उत्सव मनाया जाने वाला झूलेलाल घाट पर...