back to top

अपनी हद में लौट रहा चीन

हालांकि चीन समझौता, सिद्धान्त, नीति और नैतिकता का कभी कोई सम्मान नहीं करता है इसलिए चीन के साथ सैन्य एवं कूटनीतिक स्तर पर नौ दौर की वार्ता के बाद जो राहत भरी खबर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में दी उससे स्पष्ट है कि चीन भारत से बीते पांच-छह सालों में कई बार जोरआजमाइश कर चुका है और हर बार उसे मुंह की खानी पड़ी है। ऐसे में अगर चीन एलएसी को मानते हुए स्टैंडऑफ खत्म करने को तैयार हुआ है तो निश्चय ही उसे भारत की कूटनीतिक और सैनिक ताकत का एहसास हो गया है।

चीन अब उस स्थिति में नहीं है कि पहले की तरह भारत की सीमा में घुसता रहे, भारत की जमीन को कब्जाता रहे और भारत उसकी जी हुजूरी करे। भारत आज एक सशक्त देश के रूप में उभर रहा है और बीते कई वर्षों से जिम्मेदार महाशक्ति के रूप में जहां अपनी ताकत बढ़ा रहा है वहीं इस शक्ति का उपयोग किसी दूसरे देश को डराने के बजाय अपनी सीमाओं की रक्षा करने के साथ ही दुनिया की मदद करने में भी करता है।

यही कारण है कि जब भारत की ताकत बढ़ती है तो दुनिया सुरक्षा का अहसास करती है और जब चीन बलशाली होता है तो दुनिया खतरा महसूस करती है। चीन ने बीते एक दशक के दौरान जिस तरह से अपनी आर्थिक और सैनिक ताकत का प्रयोग छोटे-छोटे देशों को दबाने, पड़ोसी देशों की सीमाओं में घुसपैठ करने व विस्तारवाद के लिए किया, उससे दुनिया चौकन्नी हो गयी है और अब न तो चीन में कोई निवेश करना चाहता है, न ही चीन को कोई ताकतवर होते देखना चाहता है।

चीन की महत्वाकांक्षा कर्ज, डॉलर और सैनिक ताकत के सहारे साम्राज्यवादी विस्तार की है और यह आधुनिक दुनिया में किसी को मंजूर नहीं है। यही कारण है कि जब चीन ने बीते साल पूरी दुनिया में कोरोना फैलाकर पड़ोसी देशों की जमीनों पर कब्जा करने लगा तो अमरीका, जापान, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भारत के समर्थन में खड़े हुए। चीन की हरकत का जवाब सभी देशों ने आर्थिक संबंधों को सीमित करने की प्रक्रिया शुरू करके दी।

लद्दाख में भारत को धोखा देकर मध्य जून में जिस तरह से उसने एलएसी को एकतरफा बदलने की कोशिश की उसकी भारी कीमत चीन को चुकानी पड़ी है। बीते कई सालों से जारी चीन के विस्तारवादी रवैया का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है और पूरी दुनिया उसके खिलाफ है। कब्जा करने के चक्कर में जो झड़प हुई उसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गये लेकिन हमारे जांबाजों ने चीन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके 40-50 घुसपैठिए सैनिकों को मार डाला।

गलवान, पैंगोंन्ग से लेकर अरुणाचल और सिक्किम तक चीन की हरकत का भारत ने कठोर जवाब दिया है और यही कारण है कि गलवान, पैंगोंग, सिक्किम से लेकर डोकलाम तक उसे भारत से मात खानी पड़ी है। चीन जबरदस्त मार खाकर और अपनी विश्वसनीयता को खोकर पैंगोंग से पीछे लौटने के लिए तैयार हुआ है।

यह दरअसल भारत की सैनिक, कूटनीतिक और रणनीतिक जीत है और हमारे लिए यह बड़ी राहत और प्रसन्नता की बात है कि देश ने गलवान के शहीदों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया है। लेकिन डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया की सावधानी से निगरानी करनी चाहिए और जब चीन सभी समझौते का पालन करे तभी भारत को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ठिकानों से हटना चाहिए, क्योंकि इस समय भारत पैंगोंग के दक्षिण में महत्वपूर्ण चोटियों पर काबिज है जो सामरिक दृष्टि से चीन के कब्जे वाले इलाकों से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...