रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न
लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर सीएमडी, आईएसई, फिरदौस सिद्दीकी, अतुल करण यादव उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों मे ‘आॅपरेशन सिन्दूर’, ‘पेड़ बचाओ’ नाटिका, राधा-कृष्ण नृत्य और महाभारत पर आधारित लघु नाटिका से बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसमे समृद्धि तिवारी, अद्वैत, वैराज, वान्या, रक्षिता, वामिका, तुषार, शाम्भवी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू मिश्रा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट साझा की। डायरेक्टर एस. के. मिश्रा ने गर्व जताया कि 20 वर्षों की मेहनत से आज विद्यालय के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। अंत में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





