back to top

आतंकियों के सीमाओं के पार फैले नेटवर्क से बच्चे सबसे अधिक प्रभावित : भारत

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान के संदर्भ में कहा है कि सीमाओं के पार आतंकी नेटवर्कों के बढ़ते शिकंजे के कारण बच्चे सर्वाधिक प्रभावित हैं और शांति को खतरा है। उसने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों का आह्वान किया कि वे आतंकवाद के साजिशकर्ताओं को बाल अधिकारों के हनन के लिहाज से जवाबदेह ठहराने के लिए दृढ राजनीतिक इच्छा शक्ति दिखाएं।

भारत ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ओर से बच्चे एवं सशस्त्र संघर्ष पर आधारित एक खुली बहस के दौरान अपने बयान में कहा कि परिषद द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन और व्यक्ति, बाल अधिकारों के हनन के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिम्मेदार हैं। इसके मुताबिक, परिषद के बाल संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आतंकवाद से मुकाबला करने की इसकी ऊर्जा को कार्रवाई में तब्दील करने की जरूरत है।

भारत ने कहा कि सदस्य राष्ट्रों को आतंकवाद के दोषियों और इनके सहयोगियों एवं प्रायोजकों के खिलाफ दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति का प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। खासतौर से परिषद द्वारा प्रतिबंधित लोगों के खिलाफ ऐसा करना जरूरी है ताकि बाल अधिकार संरक्षण की वचनबद्धताओं को पूरा किया जा सके। भारत ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी समूहों द्वारा बच्चों के लिए पैदा खतरे से मुकाबला करने के लिए एक वृहद कार्रवाई के महत्व को रेखांकित किया।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...