back to top

नामांकन अभियान के माध्यम से 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को जोड़ा जाएगा शिक्षा से

लखनऊ । प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के निर्देशन में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को प्रदेश के समस्त बालवाटिका युक्त विद्यालयों में ‘बालवाटिका नवारंभ उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करते हुए बच्चों के शैक्षिक जीवन की सहज एवं प्रेरक शुरुआत सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा लखनऊ में सरोजनीनगर के ग्राम रामचौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय से की जाएगी।

नवारंभ उत्सव के दौरान 3 से 4 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को रेत पर लेखन, खेल आधारित गतिविधियों और रोचक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से अनौपचारिक शिक्षा से जोड़ा जाएगा। साथ ही 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देने तथा 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों के कक्षा 1 में प्रवेश को सरल एवं आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बालवाटिका नवारंभ उत्सव के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सुदृढ़ नींव रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे प्रत्येक बच्चे को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि खेल आधारित शिक्षण पद्धति से बच्चों के समग्र विकास, जिज्ञासा और सीखने की क्षमता को प्रारंभिक स्तर से ही सशक्त किया जा रहा है। ‘सेल्फ लर्निंग’ और ‘एक्टिव लर्निंग’ के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।

इस आयोजन में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे बाल शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हो सके। यह पहल विद्यालय, अभिभावक और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगी।

RELATED ARTICLES

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने युवाओं को आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख कौशल से सशक्त बनाने के दिए निर्देश

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्य भवन, उत्तर प्रदेश सचिवालय,...

स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ की अनिवार्यता के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने देश भर के स्कूलों और सरकारी संस्थानों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गाने को अनिवार्य बनाने वाले केंद्र सरकार के...

मोनालिसा-फरमान खान बाेले- और परेशान किया गया तो आत्महत्या कर लेंगे

नई दिल्ली। महाकुंभ से चर्चा में आईं अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति फरमान खान की शादी को लेकर देश भर में भारी विवाद छिड़...

मुझे पाकिस्तान से जोड़ना हिमंत के दिमाग की कोरी कल्पना है : गौरव गोगोई

जोरहाट। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने उनके एवं उनकी पत्नी के पाकिस्तान के साथ संबंध होने के आरोपों को बुधवार...

एलपीजी संकट को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

नई दिल्ली। देश में एलपीजी संकट के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में...

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में धरोहर स्थलों की जर्जर स्थिति का संज्ञान लिया

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश में झांसी, वृंदावन, आगरा और लखनऊ जैसे विभिन्न स्थानों पर...