back to top

हर समस्या का होगा प्रभावी समाधान : मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘‘घबराइए मत, हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निराकरण कराएं।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिये। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही।जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खुद लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी परेशान होने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए।कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिये। एक महिला ने मकान जला दिए जाने की शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी, सरकार भरपूर आर्थिक मदद देगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के खर्च की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात इस लाइसेंस के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन और...

बैंक ऑफ इंडिया की मेगा समझौता अभियान का आयोजन 16 मार्च से

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया 16 से 20 मार्च 2026 तक मेगा समझौता अभियान का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत देश भर में स्थित...

गुरुग्राम में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार गिरी, 7 लोगों की मौत

हरियाणा। गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार गिरने से सात श्रमिकों की मौत हो गई। इस हादसे...

टी20 विश्व कप विजेता टीम को 131 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगा बीसीसीआई

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगा लहराने वाली भारतीय पुरुष टीम के लिए खजाना...

कोविड-रोधी टीकाकरण के दुष्प्रभाव पर दोष निर्धारण के बगैर मुआवजा देने की नीति बनाएं : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण के बाद होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव के लिए दोष निर्धारण के बगैर मुआवजा देने की नीति...

आज होगी शीतला सप्तमी की पूजा, भक्त लगायेंगे मां को बासी भोग

लखनऊ। बसौड़ा का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा...