back to top

यूपी में 86 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में अग्रिम पेंशन राशि अंतरित

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विभिन्न पेंशन योजनाओं के 86 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 871 करोड़ रूपए से अधिक की अग्रिम पेंशन राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर किया।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा कुष्ठावस्था पेंशन योजनाओं के 86 लाख 71 हजार 781 लाभार्थियों के खातों में 871.48 करोड़ रुपये की अग्रिम पेंशन राशि का ऑनलाइन अन्तरण किया। इसके अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी के खाते में वित्तीय वर्ष के प्रथम दो माह की एकमुश्त पेंशन अन्तरित की गई है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के विरुद्घ लड़ाई लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में पूरा देश 21 दिनों के इस लॉकडाउन की कार्वाई में सहभागी बन रहा है। गरीबों, वंचितों और निराश्रितों को प्रदेश सरकार द्वारा हरसम्भव सहायता दी जा रही है। वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांगजन व कुष्ठावस्था पेंशन के लाभार्थियों को मदद देकर प्रदेश सरकार उन्हें सम्बल प्रदान कर रही है।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि पांच अप्रैल को रात्रि नौ बजे प्रत्येक देशवासी नौ मिनट के लिए लाइट बन्द कर दीपक, टॉर्च, मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश लाइट को जलाएं। ऐसा करने से प्रकाश की उस महाशक्ति का अहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से कोविड-19 के विरुद्घ लड़ाई लड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, सीतापुर, चित्रकूट और प्रयागराज के विभिन्न पेंशन लाभार्थियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा पेंशन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी, मुख्य सचिव आर के तिवारी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस पी गोयल एवं संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...