back to top

मुख्यमंत्री योगी ने कहा भाजपा 300 सीटों पर जीत दर्ज करेगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि भाजपा को पूरे देश में अपने बलबूते 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और राजग के सहयोगियों को मिलाकर कुल 400 सीटों के साथ केन्द्र में फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

योगी ने गोरखपुर में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में विश्वास जताया कि भाजपा अपने बलबूते पर 300 लोकसभा सीटें जीतेगी और सहयोगियों की सीटों को जोड़ लें तो 400 के संख्या बल के साथ केन्द्र में फिर से मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को 80 में से 74 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

इस बीच, योगी द्वारा मतदान के फौरन बाद मीडिया को ऐसे दावे भरे बयान देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के सवाल पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने भाषा से कहा हमें अभी तक इस सिलसिले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर हम जिला प्रशासन से रिपोर्ट मंगाएंगे।

योगी ने गोरखपुर में झूलेलाल मंदिर के पास प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव है, जो सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के इर्दगिर्द ही टिका रहा। आजादी के बाद पहली बार जातिवाद और वंशवाद की बाधाएं टूट गई हैं। तेलुगुदेशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात किए जाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पिटे हुए मोहरे हैं।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...