back to top

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना टीकाकरण तैयारियों की प्रधानमंत्री को दी जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोविड-19 टीकाकरण को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री को बताया कि टीकाकरण के लिए प्रदेश में एक सुदृढ़ कोल्ड चेन व्यवस्था तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की विशाल आबादी को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण के लिए पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेटर्स की उपलब्धता कराने के निर्देश जारी किए जा चुके है। वैक्सीनेटर्स के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की है। योगी ने प्रधानमंत्री की मंगलवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में जानकारी दी कि अधिकारियों को वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

आदित्यनाथ पहले ही 15 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी काम पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दे चुके हैं। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। वैक्सीन को बेहद कारगर बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे वैक्सीन की गुणवत्ता में कोई भी कमी नहीं आ पाएगी। उन्होंने कहा, हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में कोरोना वायरस पर जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में कोविड-19 के टीकाकरण कार्य को सुव्यवस्थित एवं समयबद्घ ढंग से संपन्न करने के लिए पूर्णत: कटिबद्घ है। प्रदेश में यह कार्य सभी विभागों के आपसी तालमेल के साथ संचालित किए जाएगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...