back to top

अयोध्या में रामलीला देखने आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस साल अयोध्या के लक्ष्मण किला में रामलीला देखेंगे। इसमें कई नामचीन सितारे दिखेंगे। इस रामलीला का प्रसारण देशभर में उर्दू समेत 14 भाषाओं में किया जाएगा।

कोविड-19 के प्रतिबंधों के चलते इस वर्ष आम जनता को उपस्थित होकर रामलीला देखने की अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए मुख्यमंत्री समेत केवल कुछ लोग ही आयोजन में उपस्थित होंगे। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित नहीं होंगे लेकिन सोशल मीडिया मंचों और यूट्यूब पर इसका सीधा प्रसारण 17 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।

इस वर्ष अयोध्या में रामलीला का आयोजन करने की अनुमति दिल्ली रामलीला समिति को दी गई है। समिति के निदेशक सुभाष मल्लिक ने कहा, योगी जी ने हमारा आमंत्रण स्वीकार किया है और वह रामलीला के मंचन के किसी भी दिन देखने आ सकते हैं।

मल्लिक ने कहा कि उन्होंने रामलीला समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया था, जो उन्होंने स्वीकार किया। मल्लिक ने आयोजन के पीछे वर्मा की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि योगी सरकार ने 14 भाषाओं में रामलीला के प्रसारण की मंजूरी दी है।

मल्लिक ने कहा, यह ऐतिहासिक मौका होगा जब रामलीला का प्रसारण उर्दू में किया जाएगा और इसमें रजा मुराद और शाहबाज खान जैसे मुस्लिम अभिनेता अभिनय करेंगे। मल्लिक ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे, गोरखपुर से सांसद रवि किशन भरत की भूमिका में होंगे और विंदु दारा सिंह हनुमान का चरित्र निभाएंगे।

रजा मुराद अहिरावण की भूमिका में होंगे और शाहबाज खान रावण का किरदार निभाएंगे। असरानी नारद मुनि बनेंगे और राकेश बेदी विभीषण का चरित्र निभाएंगे। रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक और पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...