back to top

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू की मंडलीय समीक्षा : अवनीश कुमार अवस्थी

लखनऊ। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज से मंडलीय समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को सहारनपुर मंडल की समीक्षा बैठक करेंगे। इसी क्रम में गुरुवार को अयोध्या और अन्य मंडलों की समीक्षा भी की जायेगी। मंडलीय समीक्षा में 50 करोड़ रुपये से ज़्यादा राशि की विकास परियोजनाओं के संबंध में मंडलायुक्त प्रस्तुतिकरण देंगे।

स्मार्ट सिटी मिशन व अमृत परियोजनाओं में लायी जायेगी तेज़ी

जिलाधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने जिले की विकास योजनाओं के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने स्मार्ट सिटी मिशन और अमृत योजना की परियोजनाओं में तेजी लाने और इनकी प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि विकास कार्याें को तेजी से आगे बढ़ाया जाये और जो योजनाएं चल रही है उसे समय से पूरा किया जाये। जो योजनाएं अभी शुरू नहीं हुयी है उन्हें तत्काल शुरू किया जाये।

अब तक 1.41 करोड़ वाहनों की हुई चेकिंग, 70,508 हुए सीज़

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक 2,13,946 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 1,41,59,667 वाहनों की सघन चेकिंग में 70,508 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 73,13,80,109 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं के लिए कुल 4,34,117 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।

कालाबाज़ारी में 425 गिरफ्तार, फेक न्यूज़ में 26

अवस्थी ने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1207 लोगों के खिलाफ 890 एफआईआर दर्ज करते हुए 425 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2,426 मामलों में संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 89 एफआईआर दर्ज करते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कन्टेनमेंट जोन में 34010 किये गये क्वारंटाइन

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश के कन्टेनमेंट जोन में 87,80,905 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोनो पाॅजीटिव लोगों की संख्या 42,330 और इन्टीट्यूशल क्वारंटीन किये गये लोगों की संख्या 34,010 है। प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 92,73,792 के सापेक्ष 16,182 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ व मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है।

निर्माण से जुड़े 17.14 लाख मज़दूरों को दी गयी दूसरी क़िस्त

निर्माण कार्यों से जुडे़ 18.25 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.91 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.74 लाख निराश्रित व्यक्तियों को रु0 1,000-1,000 रुपये के आधार पर कुल 33.90 लाख लोगों को 338.99 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। निर्माण कार्यों से जुडे़ 17.14 लाख श्रमिकों को दूसरी क़िस्त का भी भुगतान किया जा चुका है।

हेल्पलाइन नंबर पर मिली कॉल्स में से 1.19 लाख का हुआ समाधान

कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तर पर स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 पर मिली 1,19,937 काॅल्स में से 1,19,525 का समाधान किया गया है। उन्होंने बताया कि कल उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा संचालित 6,731 बसों से 9,78,563 लोगों ने यात्रा की।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...