back to top

जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी: मुख्यमंत्री

  • जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने
  • सीएम ने लोगों से कहा, चिंता मत करिए, आपकी समस्या पर सुनिश्चित कराएंगे प्रभावी कार्रवाई

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं। किसी भी समस्या से जुड़ी शिकायत को संवेदनशीलता से लेकर उसका संतुष्टिप्रद निस्तारण सुनिश्चित कराने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए। सरकार आपकी हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।

जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उनके प्रार्थना पत्र लिए और पास में मौजूद अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक होना चाहिए।

अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। गरीबों की संपत्ति पर गरीबों का ही कब्जा सुनिश्चित होना चाहिए। जनता दर्शन में पारिवारिक विवाद के जुड़े मामले भी आए थे। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों के बीच पहले संवाद कराने और बात न बनने पर यथोचित विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और उन्हें चॉकलेट के साथ आशीर्वाद भी दिया।

गोवंश को दुलारकर गुड़ खिलाया सीएम ने
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। गुरुवार सुबह वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में सीएम योगी ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा। उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

RELATED ARTICLES

फ्रांस में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे डॉ. एस. जयशंकर

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर गुरुवार से शुक्रवार तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह साझेदार देशों के...

पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, पीएनजी और हवाई कनेक्टिविटी विस्तार को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि देशभर में ईंधन...

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

फ्रांस में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे डॉ. एस. जयशंकर

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर गुरुवार से शुक्रवार तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह साझेदार देशों के...

पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, पीएनजी और हवाई कनेक्टिविटी विस्तार को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि देशभर में ईंधन...

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

चैत्र नवरात्र : मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा हुई। मां कालरात्रि शत्रु और दुष्टों का संहार करती हैं।...

राम नवमी पर राशि अनुसार करें पूजा, होगा शुभ

लखनऊ। राम नवमी पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जो हर राशि के जातक के लिए उन्नति के द्वार खोल सकता है।...

लन्तरानी सम्मान डॉ प्रवीण शुक्ल को

वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' आगामी 1 अप्रैल कोलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' आगामी 1 अप्रैल को अपने निर्धारित स्थल लोहिया पार्क...