back to top

मणिपुर में बम हमले में दो बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने की निंदा

इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार को बम से हमला किया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई तथा उनकी मां घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया।घटना देर रात करीब एक बजे हुई, जब मोइरांग ट्रोंग्लाओबी में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा फेंका गया बम एक घर पर गिरा। विस्फोट में पांच वर्षीय लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इस हमले को बर्बर कृत्य करार दिया और लोगों को आश्वासन दिया कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करके कानून के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्वाई की जाएगी।पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब घर में बम फटा, उस समय दोनों बच्चे और उनकी मां सो रह थे।घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया और इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास दो तेल टैंकरों और एक ट्रक में आग लगा दी।

प्रदर्शनकारियों ने मोइरांग थाने के सामने टायर जलाए और एक अस्थायी पुलिस चौकी को भी नुकसान पहुंचाया।अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद ने कहा कि यह हमला बर्बर कृत्यै है।उन्होंने कहा कि यह मानवता पर सीधा हमला है तथा मणिपुर में बड़ी मुश्किल से कायम हुई शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिशै है।

सिंह ने कहा, मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी, उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्वाई की जाएगी। ऐसे आतंकवादी कृत्यों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है और शांति, कानून-व्यवस्था तथा स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे एकजुट रहें और उन तत्वों के खिलाफ मजबूती से खड़े हों जो सामूहिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं।निचले इलाके में स्थित मोइरांग ट्रोंग्लाओबी, चुराचांदपुर के पहाड़ी क्षेत्रों के पास है और 2023 व 2024 में जातीय संघर्ष के चरम पर होने के दौरान यहां लगातार गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं।एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को ट्रोग्लाओबी के पास के इलाके से एक विस्फोटक उपकरण भी बरामद किया गया है।

इस बीच, एनपीपी के स्थानीय विधायक टी शांति सिंह ने ट्रोंग्लाओबी आवांग लेकाई में हुए क्रूर हमलेै की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कुकी नार्काे-उग्रवादियों ने इसे अंजाम दिया।उन्होंने कहा, यह जघन्य कृत्य आतंकवाद से कम नहीं है। ऐसे अमानवीय कृत्यों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए। विधायक ने कहा,मैं जान गंवाने वाले पांच वर्षीय लड़के और पांच महीने की बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्हें इतनी निर्दयता से छीन लिया गया। इस असीमित दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को मंजूरी

26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर - उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के लिए पहुंची असम पुलिस, तय हार से शर्मा परेशान: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि असम पुलिस के अधिकारी पार्टी नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने दिल्ली स्थित उनके आवास...

बहुजन उद्यमियों को बड़े सरकारी ठेकों से बाहर क्यों रखा जा रहा है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में पूछे गए प्रश्न और उस पर सरकार के उत्तर का हवाला देते हुए...

योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को मंजूरी

26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर - उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के लिए पहुंची असम पुलिस, तय हार से शर्मा परेशान: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि असम पुलिस के अधिकारी पार्टी नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने दिल्ली स्थित उनके आवास...

बहुजन उद्यमियों को बड़े सरकारी ठेकों से बाहर क्यों रखा जा रहा है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में पूछे गए प्रश्न और उस पर सरकार के उत्तर का हवाला देते हुए...

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को यदि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी मजबूती बरकरार रखनी है, तो बुधवार को यहां होने वाले मुकाबले में...

रफ्तार व रोमांच का संगम ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ 9 अप्रैल से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में

लखनऊ। लखनऊ में इन दिनों क्रिकेट के चौकों-छक्कों का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। इकाना स्टेडियम में जारी आईपीएल के मैचों के रोमांच...

फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज…अक्षय, राजपाल और परेश रावल पुराने अंदाज में दिखे; हॉरर और कॉमेडी का बैलेंस नजर आया

मुंबई। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का...