back to top

प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने उच्चतम न्यायालय में आयुषकल्याण केंद्र का किया उद्घाटन

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों और कर्मियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण एवं उनके संपूर्ण स्वास्थ्य के संवर्धन के वास्ते शीर्ष अदालत
परिसर में बृहस्पतिवार को एक अत्याधुनिक आयुष कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया गया।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के साथ इस केंद्र का उद्घाटन किया। आयुष तथा बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद
सोनोवाल और आयुष राज्यमंत्री डॉ. मंजूपारा महेंद्रभाई इस दौरान मौजूद थे।

इस मौके पर, आयुष केंद्र के संचालन और वहां विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर उच्चतम न्यायालय एवं अखिल भारतीय आयर्वेद संस्थान (एआईआईए) के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किये गये।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अपने संबोधन में कहा , मेरे लिए, यह संतोषजनक पल है। जब से मैंने प्रधान न्यायाधीश का पदभार संभाला है तब से मैं इस दिशा में काम कर रहा
हूं। मैं आयुर्वेद और समग्र जीवन शैली का प्रवर्तक हूं। उन्होंने कहा, हमारे यहां 2000 से अधिक कर्मी हैं और हमें न केवल न्यायाधीशों एवं उनके परिवार के सदस्यों बल्कि
कर्मियों के लिए भी संपूर्ण जीवन पद्धति पर ध्यान देना चाहिए।

मैं अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के सभी चिकित्सकों का बहुत आभारी हूं। यह कल्याण केंद्र आयुष मंत्रालय के एआईआईए के साथ मिलकर उच्चतम न्यायालय द्वारा की गयी पहल है।

RELATED ARTICLES

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...

एनटीटी डेटा, एरिक्सन ने निजी 5जी, ‘फिजिकल एआई’ के विस्तार के लिए मिलाया हाथ

नयी दिल्ली। कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल व्यवसाय एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं की वैश्विक प्रदाता एनटीटी डेटा और दूरसंचार उपकरण कंपनी एरिक्सन ने उद्यमों में निजी...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...