back to top

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स: लय में लौटने की तलाश में सीएसके

चेन्नई में होने वाले आगामी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी खोई हुई लय वापस पाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। घरेलू मैदान पर मजबूत प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली टीम को इस बार हर विभाग में संतुलित खेल दिखाना होगा, क्योंकि सामने चुनौती पंजाब किंग्स जैसी मजबूत टीम की है।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए उसका घरेलू मैदान हमेशा से एक मजबूत किला रहा है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए टीम को हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में सीएसके की शुरुआत निराशाजनक रही थी। गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में युवा खिलाड़ियों से सजी टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और उसे करारी हार झेलनी पड़ी। अब टीम उस हार को पीछे छोड़कर नए सिरे से अभियान शुरू करना चाहती है।

टी20 विश्व कप के दौरान चेन्नई की पिच के व्यवहार को देखते हुए यह मैच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। ऐसे में शीर्ष क्रम की भूमिका बेहद अहम होगी।सीएसके के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पिछले मैच में पिंडली की चोट के कारण टीम के साथ नहीं थे, लेकिन पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उनके डगआउट में मौजूद रहने की संभावना है, जिससे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को रणनीतिक मदद मिल सकती है।

संजू सैमसन पहले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे और इस बार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस की फिटनेस अब भी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि वह साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। शीर्ष क्रम के असफल रहने पर सरफराज खान को इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मौका मिला था, लेकिन वह इसे भुना नहीं सके। हालांकि उनमें आत्मविश्वास नजर आया। आगे चलकर कार्तिक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों से टीम को अधिक उम्मीदें होंगी।गेंदबाजी में मैट हेनरी और नूर अहमद पिछले मैच में अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए। उन्हें इस मुकाबले में वापसी करनी होगी।

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल की थी। टीम को कूपर कॉनॉली के रूप में एक भरोसेमंद तीसरे नंबर का बल्लेबाज मिला है, जिन्होंने पिछले मैच में शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

पंजाब की गेंदबाजी भी संतुलित नजर आ रही है। अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी विविधता से प्रभावित किया और मध्य ओवरों में रन गति को रोका, साथ ही महत्वपूर्ण विकेट भी लिए। तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक ने उनका अच्छा साथ निभाया।अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर वापसी कर पाती है या पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखता है।

टीम इस प्रकार हैं:
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्काे यानसन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह,जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन
द्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पाइला अविनाश, शशांक सिंह।


चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, मैट हेनरी,
राहुल चाहर, जकारी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे।
मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

राघव चड्ढा पर गिरा गाज… पद भी गया और राज्यसभा में मौन रहने का फरमान, अशोक मित्तल बने नए उपनेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सदन में पार्टी के उपनेता पद...

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका… 13 दिनों में 1435 करोड़ के साथ रचा इतिहास

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।...

CM योगी बोले- फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगायें विशेष शिविर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का...

राघव चड्ढा पर गिरा गाज… पद भी गया और राज्यसभा में मौन रहने का फरमान, अशोक मित्तल बने नए उपनेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सदन में पार्टी के उपनेता पद...

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका… 13 दिनों में 1435 करोड़ के साथ रचा इतिहास

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।...

राजनीतिक कचरा हटा, तो मिली स्वच्छता की नई पहचान: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250...

CM योगी बोले- फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगायें विशेष शिविर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का...

वन स्टॉप सेंटर में होगा क्वांटम कंप्यूटिंग के हर अत्याधुनिक विषय का समाधान : डॉ. गोस्वामी

नए साइबर खतरों से निपटने में कारगर साबित होगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट : डॉ. अजय सिंह लखनऊ। बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के...

आईटीबीपी और उत्तराखंड औद्योगिक परिषद के बीच हुआ समझौता, स्थानीय किसान होंगे लाभान्वित

देहरादून। वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत करने की दिशा में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...