back to top

यूपी-राजस्थान की सीमाओं पर स्थापित किए जाये चेकिंग प्वाइंट्स

राजस्थान में विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में यूपी करेगा हर संभव सहयोग

बार्डर के आस-पास नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष चलाया जायेगा अभियान

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि राजस्थान में विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उत्तर प्रदेश द्वारा हर संभव सहयोग किया जायेगा।

मुख्य सचिव सोमवार को राजस्थान में विधान सभा चुनाव में कानून व्यवस्था को देखते हुए यूपी और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बैठक कर रहे थे। बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, प्रमुख सचिव आबकारी बीना कुमारी, विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार तथा राजस्थान की ओर से मुख्य सचिव ऊषा शर्मा व पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा उपस्थित थे।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि आगामी दिनों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव प्रस्तावित हैं इसलिए सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए। सीमावर्ती जनपदों में ऐसी कोई भी गतिविधि नहीं होनी चाहिए जिससे पड़ोसी राज्यों के आम चुनाव प्रभावित हो।

सीमाओं पर चेकिंग प्वाइंट्स स्थापित किए जाएं और सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि बार्डर के आस-पास नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए और पेट्रोलिंग की जाए जिससे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो सकें।

सीमाओं पर पुलिस की सक्रियता को बढ़ाया जाए जिससे अपराधियों के मूवमेंट को रोका जा सके। हिस्ट्रीशीटर व जमानत पर चल रहे अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। इस मौके पर मुख्य सचिव ने राजस्थान के मुख्य सचिव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिये शुभकामनाएं भी दी।

RELATED ARTICLES

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

गोमती तट पर चला स्वच्छता अभियान, 20 कुंतल कचरा निकाला

लखनऊ। राम नवमी के बाद गोमती नदी के घाटों पर पूजा सामग्री एवं देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन से उत्पन्न कचरे को हटाने के...

गन्ना विभाग और यूपीएसआरएलएम के बीच हुआ एमओयू

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि आधारित गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम...

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...