back to top

प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखनी है तो विद्यार्थियों को पास करना होगा ये क्विज

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली छात्रों के वास्ते ऑनलाइन क्वीज़ (प्रश्नोत्तरी) का आयोजन कर रहा है। इस क्वीज़ में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्र बेंगलुरु में एजेंसी के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 के लैंडर के चांद की सतह पर उतरने के साक्षी बनेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने क्वीज़ में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के साथ-साथ राज्यों को भी पत्र लिखा है। चंद्रयान-दो, तीन-मॉड्यूल अंतरिक्ष यान है जिसमें ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर है। इसे 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था। यह सात सितंबर को चांद की सतह पर उतरेगा।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतरिक्ष कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, इसरो एमवाईजीवोवी डॉट कॉम के साथ मिलकर एक ऑनलाइन क्वीज़ चला रहा है। सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के कक्षा आठवीं से 10वीं के दो छात्रों को इसरो के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय में आमंत्रित किया जाएगा जहां वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ चंद्रयान-2 के चांद की सतह पर उतरने के साक्षी बनेंगे। क्वीज़ में हिस्सा लेने वाले हर छात्र को भागीदारी का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। क्वीज़ ऑनलाइन होगा और इसमें 20 सवाल पूछे जाएंगे जिनका जवाब 10 मिनट में देना होगा। अधिकारी ने बताया कि क्वीज़ के बाद और परिणाम घोषित करने से पहले, शीर्ष अंक हासिल करने वाले छात्रों को अपने माता-पिता या अभिभावक का नाम, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र जिसमें निवास का पता हो तथा एक हलफनामा देना होगा जिसमें पुष्टि होगी कि वे संस्थान के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि हलफनामे का प्रारूप सिर्फ अंतिम दौर में जगह बनाने वाले भागीदारों से ही साझा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...