back to top

संभावना जीत की राह पर लौटने के लिए फिर तीसरे नंबर पर उतरेंगे कोहली

राजकोट। पहले वनडे में बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरने का फैसला गलत साबित होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में अपने नियमित क्रम तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1.0 की बढत बना ली है।

डेविड वार्नर और आरोन फिंच ने उस मैच में शतक जमाए थे। फार्म में चल रहे तीनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल को टीम में जगह देने के लिए कोहली बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरे लेकिन नाकाम रहे। सलामी बल्लेबाज धवन ने बाद में कहा कि टीम प्रबंधन के कहने पर वह किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार हैं और कोहली को तीसरे नंबर पर ही उतरना चाहिए।

ऋषभ पंत के बाहर होने से दूसरे मैच में राहुल ही विकेटकीपिंग करेंगे। पिछले मैच की तरह रोहित और धवन पारी का आगाज कर सकते हैं। धवन ने 91 गेंद में 74 रन की पारी खेली थी । चौथे नंबर के लिए राहुल और श्रेयस अय्यर में से एक का चयन होगा चूंकि अय्यर पिछले मैच में नहीं चल सके। पंत की गैर मौजूदगी में कर्नाटक के मनीष पांडे को जगह मिल सकती है जिसने पुणे में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया। यह भी देखना होगा कि अनुभवी केदार जाधव और युवा शिवम दुबे में से किसे जगह मिलती है।

आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने रोहित पहले मैच में नहीं चल पाए लेकिन उन्हें और कोहली को ज्यादा देर रोके रख पाना संभव नहीं है। कोहली भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की बराबरी से एक शतक पीछे हैं। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाज वानखेड़े पर नहीं चल सके। उनका इरादा अब शानदार वापसी का होगा। देखना यह भी है कि नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर में से किसे मौका मिलता है।

रविंद्र जडेजा का खेलना तय है लिहाजा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में से एक ही स्पिनर को जगह मिलेगी। दूसरी ओर आस्ट्रेलियाई टीम के हौसले पहले मैच में मिली शानदार जीत के बाद बुलंद है। फिंच और वार्नर उस फार्म को कायम रखना चाहेंगे। मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एश्टोन टर्नर और एलेक्स कारे जैसे शानदार खिलाड़ी हैं। गेंदबाजों ने भी पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। मिशेल स्टार्क की अगुवाई में उन्होंने भारत को 255 रन पर रोक दिया। स्पिनर एडम जाम्पा और एश्टोन टर्नर भी उपयोगी साबित हुए।

टीमें :

भारत : विराट कोहर्ली कप्तानी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, षभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शारदुल ठाकुर और मोहम्मद शमी।

आस्ट्रेलिया : आरोन फिंर्च कप्तानी, एलेक्स कैरी, पैट्रिक कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकांब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वार्नर और एडम जम्पा।

समय : मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...