back to top

हनुमानगढ़ी में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पीठ के महंत मंदिर से बाहर निकले

अयोध्या। सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा से हटने के एक ऐतिहासिक एवं भावुक अवसर में अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के पीठाधीश महंत प्रेम दास अक्षय तृतीय के अवसर पर पहली बार मंदिर परिसर से बाहर निकले। 300 से अधिक वर्षों में यह पहला ऐसा मौका है जब हनुमानगढ़ी का कोई महंत मंदिर परिसर से बाहर निकला है।

नवनिर्मित राम मंदिर में जाने के लिए महंत प्रेम दास के नेतृत्व में शाही जुलूस निकला। इससे पूर्व महंत ने 52 बीघा का हनुमानगढ़ी परिसर अपने जीवनकाल में कभी नहीं छोड़ने की एक अटूट परंपरा शुरू की थी। हाथी, घोड़े और ऊंटों को लेकर गाजे बाजे के साथ निकले इस जुलूस में हजारों की संख्या में नागा साधु, श्रद्धालु और उनके शिष्य शामिल हुए। यह आध्यात्मिक यात्रा सरयू नदी के तट से शुरू हुई जहां महंत प्रेम दास और अन्य साधु संतों ने राम मंदिर में पूजा अर्चना से पूर्व पवित्र सरयू नदी में स्नान किया। हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास ने कहा, इस परंपरा का 1737 से (288 साल) पालन किया जाता रहा है।

महंत की भूमिका स्वयं को भगवान हनुमान को समर्पित करने की है। एक बार पीठ पर विराजमान होने के बाद वह इस मंदिर परिसर में ही जीता और मरता है। उसका शरीर मृत्यु के बाद ही यह परिसर छोड़ सकता है। वर्ष 1925 में बने हनुमानगढ़ी के संविधान के अनुसार इन परंपराओं को नागा साधुओं द्वारा मान्यता दी गई और इन्हें लागू किया गया। संजय दास ने कहा, यहां तक कि दीवानी मामले में भी अदालतों ने इस परंपरा का सम्मान किया है। उन्होंने कहा, आवश्यकता पड़ने पर इस अखाड़े का प्रतिनिधि अदालत में पेश होता है। वास्तव में, 1980 के दशक में अदालत ने महंत का बयान दर्ज करने के लिए हनुमानगढ़ी के भीतर सुनवाई की थी। हालांकि, हाल के निर्णय को हल्के में नहीं लिया गया।

निर्वाणी अखाड़ा के पंच परमेश्वर ने सर्वसम्मति से राम लला के मंदिर में जाने की महंत की इच्छा स्वीकार की। निर्वाणी अखाड़ा के प्रमुख महंत रामकुमार दास ने कहा, पीठासीन महंत की राम मंदिर जाने की इच्छा दिल को छू गई। धार्मिक परिचर्चा और आम सहमति बनने के बाद अखाड़ा ने जीवन में एक बार की यह अनुमति दी। इस जुलूस में अखाड़ा के निशान और प्रतीक चिह्न भी साधु संतों के हाथों में दिखे। महंत के साथ बड़ी संख्या में नागा साधु, मंदिर के सेवादार, स्थानीय दुकानदार, श्रद्धालु इस जुलूस में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

महाराष्ट्र: विरासत संरक्षण प्रयोगशाला के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र की छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (आईएनटीएसीएच) ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...