back to top

केंद्र सरकार की नीतियां सिर्फ अमीर लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए है : प्रियंका

विश्वनाथ (असम)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने नए कृषि कानूनों से जुड़ी किसानों की चिंताओं पर ध्यान नहीं देने को लेकर मंगलवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर करारा प्रहार किया और कहा कि उसकी नीतियां सिर्फ अमीर लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई हैं। उन्होंने यहां से नजदीक साधारू चाय बागान की महिला श्रमिकों से बातचीत करते हुए कहा कि किसान राष्ट्रीय राजधानी के अंदर और बाहर महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लोगों से अब तक नहीं मिले हैं और गतिरोध खत्म नहीं किया है।

प्रियंका ने कहा, प्रधानमंत्री जहां रहते हैं वहां से महज चार-पांच किमी की दूर पर पिछले कुछ महीनों से तीन लाख से अधिक किसान धरना दे रहे हैं , लेकिन वह (प्रधानमंत्री) उनसे मिलने नहीं गए। कांग्रेस नेता ने कहा, उनके एक बार जाकर मिल लेने, बात करने में आखिर क्या समस्या है और यदि किसानों को (नए कृषि) कानूनों को लेकर कुछ समस्या है, तो फिर उनके फायदे के लिए इसमें बदलाव कर देते…लेकिन इस सरकार की नीतियां अमीरों और ताकतवर लोगों के लिए है, ना कि आम आदमी के लिए।

असम के दो दिनों के दौरे पर आई प्रियंका चाय बागान में महिला श्रमिकों के साथ बैठीं और कई मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की। बातचीत के दौरान महिलाओं ने उनसे कथित तौर पर कहा कि उनके लिए बनी योजनाओं का फायदा सिर्फ कुछ लोगों को ही मिल रहा है, जबकि अन्य लोगों को पूछताछ के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। काम के समय में इसके लिए जाना मुश्किल होता है।

महिलाओं ने महंगाई के चलते हो रही समस्याएं, आवास और बागानों में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से पेश आने वाली परेशानियों का भी जिक्र किया। कांग्रेस नेता ने महिला श्रमिकों से कहा, पार्टियों का यह धर्म है कि वे चुनाव के दौरान आपके पास आकर किए गए वादों को पूरा करें। जो सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करती है उसे सबक सिखाने के लिए आपके पास वोट की शक्ति है। हमने नयूनतम 365 रुपए दिहाड़ी मजदूरी का वादा किया है…।

प्रियंका, एक पारंपरिक मेखला चादर ओढ़े हुए थी। बागान में उन्हें चाय की पत्तियों को तोड़ कर रखने वाली एक टोकरी भी अपनी पीठ पर लिए देखा गया। उन्होंने चाय बागान में काम करने वाली जनजातीय महिलाओं के साथ झूमर नृत्य में उनके साथ कदम से कदम मिलाने की कोशिश की और उन्हें लाल बॉर्डर वाली एक सफेद साड़ी तोहफे में दी गई, जो महिलाएं नृत्य के लिए पहनती हैं। इसके बाद कांगेस नेता एक चाय बागान मजदूर के घर भी गईं। राज्य की 126 सदस्ईय विधानसभा के लिए तीन चरणों में –27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को मतदान होने हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...