back to top

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान किया
लखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद स्थित कठौलिया रहीमाबाद में मंगलवार को किया गया। आर्च बिशप डाक्टर आर सी शेत ने जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यीशु मसीह ने जनमानस के कल्याण और मानव जीवन बचाने, जाति-पांति, ऊँच-नीच , अधार्मिकता , पाप को जड़ से समाप्त करने, शांति स्थापित करने, और पाप के दासता से मानव को मुक्ति देने के लिए लिए स्वयं स्वर्ग से उतर कर मानव रूप में जन्म लिया और अपना जीवन मानव कल्याण के लिए दे दिया, ताकि आकाश में परमेश्वर की महिमा और मनुष्यों में शांति स्थापित हो। इसीलिए आज हम येशु मसीह का जन्म उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इस अवसर पर एकत्रित सैकड़ों की भीड़ को पास्टर डॉ नीरज कुमार मुंबई ने येशु मसीह के जन्म दिवस पर उद्धार का विशेष सन्देश मानव जाति के कल्याण हेतु येशु मसीह के जन्म के रहस्यों और मानव जाति के उद्धार की योजना को प्रकट किया। बच्चों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों , झाकियों, गीतों , और सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा की। इस कार्यक्रम में दिल्ली, केरल, मुंबई, आदि स्थानों से मुख्य वक्ताओं ने मसीह के जन्म लेने के रहस्यों और ईश्वर के उद्धार की योजना मानव जाति का कल्याण करने वाले संदेश सुनाए ।
दया का घर इस तरह के कार्यक्रम 14 दिसम्बर से 25 दिसंबर तक प्रतिदिन लगभग दस अलग अलग स्थानों पर आयोजित कर रहा है जिसमे लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी, सीतापुर में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमे पास्टर नीरज कुमार जी मुंबई , आर्च बिशॉप नांदलु महराज , पास्टर दिनेश कुमार, पास्टर अजय कुमार पास्टर, पास्टर मनीष, पास्टर विनोद, पास्टर रामचन्द्र, पास्टर राजेश, बिशप मयंक डेविड, राजा भैया, रंगीलाल, पप्पू भाई, डॉ. आर्थर कोकर, डॉ. सुनीता कोकर, आदि लगभग 50 सेवको एवम हजारों मतावलंबियो ने कार्यक्रम के पावन अवसर में सिरकत की।

RELATED ARTICLES

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...