back to top

संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का मना 19वां स्थापना दिवस

सुन्दरकाण्ड पाठ के संग गूंजेभजन, चला भण्डारा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पुराना हैदराबाद स्थित श्रीसंकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। हनुमान मंदिर ट्रस्ट के आरपी शर्मा ने बताया कि प्रात: मंदिर खुलने के साथ ही हनुमानजी को अष्टगंध से स्नान कराके नवीन श्रृंगार किया गया तत्पश्चात पं.दिनेश दीक्षित, आचार्य पवन मिश्रा, सुधांशु शुक्ल, प्रमोद कुमार और पं.दिनेश कुमार मिश्र ने सम्मिलित रूप से हनुमान जी का सहस्रार्चन से पूजन किया। हवन पूजन के साथ प्रभु को बूंदी- कचौड़ी का भोग लगाकर भण्डारा प्रारम्भ हुआ। रात तक चले भण्डारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्याकाल सत्र पुलिस लाइन से आए हनुमत भक्तों की अगुवाई में संगीतमय सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ हुआ। भजन संध्या में विनीता सिंह, रौशनलाल, सुभाष अरोड़ा आदि ने मधुर भजन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अजय मेहरोत्रा, एसडी सावंत, चैतन्य अग्निहोत्री, बीके सक्सेना, सिद्धार्थ अग्रवाल, ज्योति किरन रतन, पं.जितेंद्र दीक्षित, महेन्द्र, हेमन्त कुमार चतुवेर्दी, ब्रजेश कुमार, पवन शर्मा, कल्पना अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अभय आदि भक्तों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

अक्षय तृतीया पर करें तुलसी आराधना, धन और सौभाग्य का होगा आगमन

लखनऊ। कहते हैं कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब किस्मत खुद दरवाजा खटखटाती है, अक्षय तृतीया उन्हीं खास अवसरों में से एक मानी जाती...

मासिक शिवरात्रि 15 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है, जो विशेष रूप से भगवान शिव तथा माता पार्वती...

परशुराम जयंती 19 को, विधि विधान से होगी पूजा-अर्चना

परशुराम जी का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ थालखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार को समर्पित है। इस दिन परशुराम भगवान की...

सुख-समृद्धि का प्रतीक बैसाखी पर्व आज, गुरुद्वारों में सजेगा दीवान

लखनऊ। बैसाखी को फसल का त्योहार माना जाता है। इसे विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाता है। यह त्योहार रबी...

लखनऊ में कल से सजेगा सिनेमा का महाकुंभ

15-16 अप्रैल को होगा लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' का आयोजनराजधानी में होगा फिल्मी सितारों का होगा जमावड़ा लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी और कला-संस्कृति के...

काम अधूरा छोड़ने से सफलता नहीं मिलती : जीतेश

विशेश्वर दयाल इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सुनी प्रेरक कहानी लखनऊ। अलीगंज के बेलीगारद स्थित विशेश्वर दयाल इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित...

प्रतिशोध, हिंसा और विध्वंस की दास्तान है ‘डकैत एक प्रेम कथा’

फिल्म का पहला हिस्सा धीमा है, जहां कहानी अपने ही बोझ तले दबती हुई लगती हैलखनऊ। कहा जाता है कि प्यार कभी सरल नहीं...

जिंदगी में इंसान सीखने के लिए ही आता है : इकबाल खान

टीवी शो 'कैसा ये प्यार है' से हर घर में पहचाने जाने लगे लखनऊ। साल 2003 में 'फंटूश' फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने...

अक्षय तृतीया पर करें तुलसी आराधना, धन और सौभाग्य का होगा आगमन

लखनऊ। कहते हैं कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब किस्मत खुद दरवाजा खटखटाती है, अक्षय तृतीया उन्हीं खास अवसरों में से एक मानी जाती...