back to top

सावधानी से त्योहार मनाएं, कोविड-19 की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है : केंद्र सरकार

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी प्रबंधन के लिए सितंबर और अक्टूबर का महीना महत्वपूर्ण होगा और चेतावनी दी कि त्योहार कोविड-19 के उपयुक्त आचरण के मुताबिक मनाये जाने चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में अभी दूसरी लहर जारी है। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि टीका बीमारी में सुधार लाने के लिए है न कि इसे रोकने के लिए, इसलिए टीकाकरण के बाद भी मास्क का प्रयोग जारी रखना बहुत जरूरी है। भूषण ने कहा, देश में कोविड-19 की दूसरी लहर अब भी जारी है। दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है और इसलिए हमें सभी एहतियात बरतने की जरूरत है, खासकर हर त्योहार के बाद संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए। उन्होंने कहा, सितंबर और अक्टूबर के महीने हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हम नए त्योहार मनाने जा रहे हैं। इसलिए कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाते हुए त्योहार मनाए जाने चाहिए। सरकार ने कहा कि भारत के 41 जिलों में कोविड-19 की साप्ताहिक संक्रमण दर दस फीसदी से अधिक है। सरकार के मुताबिक, पिछले हफ्ते कुल कोविड-19 मामलों में से 58.4 फीसदी केरल में सामने आए। इसने कहा, केरल एकमात्र राज्य है जहां कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है, जबकि चार राज्यों में यह 10 हजार से एक लाख तक है और 31 राज्यों में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 10 हजार से कम है।

सरकार ने बताया कि अफगानिस्तान से अभी तक 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित लाया गया है और उनमें से कुछ कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित लोगों को पृथक कर दिया गया है और उनका उपचार चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोरोना वायरस से 46,164 लोग संक्रमित पाए गए और इसके साथ भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,25,58,530 है, वहीं संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या बढ़कर 3,33,725 हो गई है। सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, 607 लोगों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 4,36,365 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमण का 1.03 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.63 फीसदी है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...