back to top

वोकल फॉर लोकल के तौर पर मनायें दिवाली : सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि आने वाली दीपावली त्योहार वोकल फाॅर लोकल के रूप में जाना जाये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से आमजनता से अपील की है कि वे इस दीवाली को लोकल प्रोडेक्ट खरीदें और लोकल दीवाली को वोकल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

सिंह ने लखनऊ में श्री गांधी आश्रम परिसर में स्थापित खादी इम्पोरियम के नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण विक्रय स्थल का उद्घाटन कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस इम्पोरियम के माध्यम से कुटीर उद्योगों के उत्पादों के विपणन को बल मिलेगा। राज्य सरकार ने स्थानीय उत्पादों के विपणन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस इम्पोरियम को नवीन रूप मिल जाने से अब यह अपने दायित्व को और बाखूबी निभाने में अग्रणी होगा। इसके अतिरिक्त एक छत के नीचे मिट्टी के उत्पाद, अगरबत्ती, शहद सहित खादी के अन्य उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने खादी भवन में चल रही माटीकला प्रदर्शनी का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों को अधिकाधिक रूप से पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही उनकी कला का भी प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना है। उन्होंने कहा कि मिट्टी से निर्मित उत्पादों के विकास पर कभी भी पहले ध्यान नहीं दिया गया। राज्य सरकार ने इस ओर गंभीरता का परिचय देते हुए माटीकला बोर्ड का गठन किया, जिसकी सवत्र सराहना हो रही है।

सिंह ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों को आमजन तक सुगमता से सुलभ कराने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि खादी के उत्पादों की मार्केटिंग को अति व्यवहारिक बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के शिल्पियों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर मिल सकें और उनके जीवन में वांछित सुधार आ सकेगा। इस अवसर पर श्री गांधी आश्रम बीपी पाण्डेय सहित इम्पोरियम से जुड़े कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...