back to top

कैंसर की नई थेरेपी विकसित करेगा सीडीआरआई

बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप कंपनी श्रावती एआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से करार

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप कंपनी श्रावती एआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर कैंसर के इलाज की नई थेरेपी विकसित करेगा। इसके लिए सोमवार को दोनों के बीच करार हुआ।

सीडीआरआई निदेशक डॉ. राधा रंगराजन का कहना है कि सीडीआरआई में कैंसर मिशन कार्यक्रम की नोडल लैब भी है। इसका मकसद ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट जैसे गंभीर कैंसर के इलाज के लिए दवाएं प्रदान करना है। इस सहयोग से पैन-कैंसर मिशन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि संस्थान ने बेंच से लेकर बाजार तक 13 दवाएं विकसित की हैं। 80 से अधिक प्रक्रिया प्रौद्योगिकियों को दवा कंपनियों को हस्तांतरित किया है।

इस मौके पर श्रावती एआई के संस्थापक व प्रबंध निदेशक डॉ. किशन गुर्रम ने कहा कैंसर के लिए नई चिकित्सा विधि (थेराप्युटिक्स) विकसित करने के लिए सीडीआरआई का सहयोग करके हम बहुत उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि हमारी एआई तकनीक को सीडीआरआई की क्षमताओं के साथ जोड़कर इस दिशा में औषधि अनुसंधान को और अधिक प्रभावी, सुरक्षित, तेज एवं कम लागत वाला बनाया सकता है।

उन्होंने कहा कि कैंसर रोधी गुणों वाले नवीन रासायनिक इकाइयों को डिजाइन करने में उनके द्वारा विकसित उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा कम्प्यूटेशनल टूल्स के द्वारा मदद करेगा।

लखनऊ सीडीआरआई इन नवीन रासायनिक इकाइयों को संश्लेषित करके जरूरत के हिसाब से इन विट्रो या इन विवो टेस्ट्स के द्वारा इनका मूल्यांकन करेगी। दोनों संस्थाएं इस प्रकार चुने हुए सक्रिय यौगिकों (एनसीई) को परखने एवं अनुकूलित करने के बाद नवीन कैंसर रोधी दवा के तौर पर इनका चयन कर नैदानिक मूल्यांकन के लिए मिलकर काम करेंगी।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...