back to top

सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हरियाणवी गायिका सपना चौधरी और अन्य के खिलाफ धन की हेराफेरी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जानी-मानी हस्तियों का कारोबार प्रबंधन एवं उनके कार्यक्रम आयोजित करने वाली पी एंड एम मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन चावला की शिकायत पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्राथमिकी के अनुसार, चौधरी ने एक लोकप्रिय रिएलिटी कार्यक्रम से बाहर निकलने के बाद एक मित्र के जरिए मार्च 2018 में चावला से संपर्क किया था और वित्तीय स्थिरता हासिल करने के लिए कंपनी के साथ मिलकर काम करने में गहरी रुचि दिखाई थी। कई वार्ताओं के बाद चावला और चौधरी के बीच 2018 में एक करार हुआ था, जिसके नियम एवं शर्तों के अनुसार, गायिका को किसी अन्य कंपनी के साथ काम करने या शिकायतकर्ता के किसी अन्य ग्राहक से संपर्क करने की अनुमति नहीं थी।

प्राथमिकी के अनुसार, चौधरी और उनकी मां ने मई 2018 में किसी आपात स्थिति का हवाला देते हुए 50 लाख रुपये के लिए चावला से संपर्क किया था, जिसके बाद उन्हें 25-25 लाख रुपये के दो चेक दिए गए थे। इसमें कहा गया है कि अगस्त में चौधरी ने चावला को 10 लाख का चेक लौटाया और सितंबर में उसे तीन लाख रुपये लौटाए। इसके बाद उन्होंने चावला से नवंबर में डेढ़ लाख रुपए लिए और इस तरह उन्होंने चावला से 38.5 लाख रुपये लिए।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार, चौधरी ने विभिन्न आपात स्थितियों का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता से कई मौकों पर धन लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चौधरी ने नया घर खरीदने के बहाने चावला से ऋण का प्रबंध कराया, लेकिन कई वादे करने के बावजूद शेष राशि का भुगतान नहीं किया। इसके बाद जनवरी 2020 में चौधरी और चावला के बीच एक और करार हुआ। इस दौरान चौधरी ने पुष्टि की कि उनके पास शिकायतकर्ता और उनके साथियों का 3.5 करोड़ रुपये का ऋण बकाया है।

चावला ने आरोप लगाया कि इसके बाद मार्च 2020 में उन्हें पता चला कि चौधरी ने गुडग़ांव में उनकी कंपनी का शाखा कार्यालय खोला है और इसमें उनका एक कर्मी भी शामिल है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...