back to top

अश्लीलता फैलाने के आरोप में मिलिंद सोमन के खिलाफ केस दर्ज

पणजी। गोवा पुलिस ने मॉडल मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा सोमन द्वारा कथित तौर पर यहां के एक तट पर निर्वस्त्र दौड़ते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने के सिलसिले में दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस बाबत बृहस्पतिवार को राजनीतिक संगठन गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर एक तट पर निर्वस्त्र दौड़ते हुए दिख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) पंकज कुमार सिंह ने बताया, गोवा सुरक्षा मंच की शिकायत पर सोमन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य करना) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सोमन ने फोटो खींचने का श्रेय अपनी पत्नी अंकिता कुंअर को दिया है।

जीएसएम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मॉडल ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता की है। संगठन ने यह भी कहा कि तस्वीर गोवा को गलत तरीके से पेश करती है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दक्षिण गोवा के कैनाकोना शहर में सरकारी संपत्ति में अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने और एक बांध पर आपत्तिजनक वीडियो शूट करने के आरोप में अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडे और उनके पति को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...