आगरा एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत

इटावा (उप्र)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह बनारस जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों और उनके चालक की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया

अपर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शनिवार सुबह बनारस लौट रहे एक परिवार की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में वाराणसी निवासी अरुण सिन्हा (52), उनकी पत्नी रेखा सिन्हा (50), पुत्र अमित सिन्हा (27) तथा कार चालक रविंद्र विश्वकर्मा (25) की मौके पर मौत हो गई। सिंह ने बताया कि हादसे में अरुण सिन्हा की पुत्री श्वेता सिन्हा गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

संजय कपूर की कंपनी (सोना कॉमस्टार) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए चेयरमैन की नियुक्ति की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के वारिस को चुन लिया...

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

Latest Articles