back to top

यूपी में 16 IPS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का कप्तान नियुक्त किया गया है। संजीव सुमन को देवरिया जिले की कमान सौंपी गई है। नीरज जादौन को अलीगढ़ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। अशोक कुमार मीना को हरदोई का कप्तान बनाया गया है। अभिषेक वर्मा अब सोनभद्र के कप्तान होंगे। दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का कप्तान नियुक्त किया गया है।

डॉ. अनिल कुमार-द्वितीय को आजमगढ़ का एसएसपी बनाया गया है। केशव कुमार को कुशीनगर की जिम्मेदारी दी गई है। अभिजीत आर. शंकर को अम्बेडकर नगर का एसपी बनाया गया है। अभिषेक भारती को औरैया का कप्तान बनाया गया है। वहीं, हेमराज मीना को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। संतोष कुमार मिश्रा(पुलिस अधीक्षक) को भी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

विक्रांत वीर को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज का डीसीपी बनाया गया है। अनिल कुमार झा को रेलवे आगरा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सर्वेश कुमार मिश्रा को चौथी वाहिनी पीएसी का सेना नायक बनाया गया है। यह तबादला राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया-अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर बमबारी की

दुबई । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य...

एआई से चिन्हित स्पैम नंबरों पर शिकायत के बगैर भी कार्रवाई का प्रस्ताव: ट्राई

नयी दिल्ली। परेशान करने या धोखाधड़ी करने के इरादे से फोन करने या संदेश भेजने वाली संस्थाओं के फोन कनेक्शन अब काटे जा सकते...

पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात रेल की पटरियों पर चल रहे तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने...