back to top

राजधानी की तनिष्का शर्मा के सिर सजा मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश-2026 का ताज

कार्तिका मौर्या मिस टीन उत्तर प्रदेश और गुर शरण कौर मिसेज उत्तर प्रदेश-2026 बनी
लखनऊ। क्वीनीफाइड इंक प्रा.लि. के तत्वावधान में कल देर रात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्श आॅडिटोरियम में संपन्न हुए समारोह में तनिष्का शर्मा मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश-2026, कार्तिका मौर्या मिस टीन उत्तर प्रदेश और गुर शरण कौर मिसेज उत्तर प्रदेश-2026 चुनी गईं।
सुमधुर संगीत और इंद्रधनुषी लाइटों के बीच जब 38 प्रतिभागियों ने रैम्प पर कदम रखे, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और प्रतिभा का एक शानदार मंच था। कार्यक्रम में पारंपरिक चिकनकारी से लेकर मॉडर्न गाउन्स तक, रैंप पर लखनऊ की संस्कृति और आधुनिक फैशन का अनोखा फ्यूजन दिखा। परिचय राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी गरिमा और अनूठी शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। बौद्धिक परीक्षण प्रश्न-उत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक सोच और तार्किक क्षमता से साबित किया कि वे ‘ब्यूटी विद ब्रेन्स’ का सटीक उदाहरण हैं। इसके अलावा शानदार कैटवॉक, आत्मविश्वास से भरे हर कदम ने ग्लैमर के नए मानक स्थापित किए।
इस अवसर पर मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश-2026 की विजेता बनी लखनऊ की तनिष्का शर्मा, जबकि दिव्या गुप्ता फर्स्ट रनरअप और यशिता जीत सेकंड रनरअप रहीं। इसी प्रकार कार्तिका मौर्या मिस टीन उत्तर प्रदेश-2026 की विजेता बनी जबकि गौरी सिंह राजपूत फर्स्ट रनरअप रहीं। इसी क्रम में गुर शरण कौर मिसेज उत्तर प्रदेश-2026 की विजेता बनी, जबकि संजना श्रीवास्तव क्रमश: फर्स्ट रनरअप और पद्मा सिन्हा सेकंड रनरअप रहीं।
विजयी सभी प्रतिभागियों को क्वीनीफाइड इंक प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापिका और प्रतियोगिता की राज्य निदेशक प्रीति यादव ने जीत का ताज पहनाया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र, विशिष्ट अतिथि महक ढींगरा मिस चार्म इंडिया 2025, अपर्णा अहीर राव मिसेज यूनिवर्स साउथ ईस्ट एशिया 2025, डॉ. अनीता रंजन, मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया-2025, मिस्टर अमजद खान और अपेक्षा नागर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सिमरन आहूजा ने किया।

RELATED ARTICLES

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

461वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत टीआरसी लॉ कॉलेज के...

नृत्य, सम्मान संग हुआ ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का लोकार्पण

हिंदी संस्थान में हुआ आयोजन लखनऊ। रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का भव्य लोकार्पण आज हिंदी संस्थान, हजरतगंज, लखनऊ...

पद्मा गिडवानी सहित कई विभूतियों को मिलेगा सम्मान

परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम का आयोजन आजलखनऊ । पद्मजा कला संस्थान की सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना एवं...

मैं अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करता रहता हूं : अनूप सोनी

लोकप्रिय शो 'क्राइम पेट्रोल' के बारे में भी बात कीलखनऊ। अनुप सोनी दर्शकों के मन में ईमानदारी और न्याय का पर्याय हैं, इसलिए यह...

परशुराम जयंती 19 को, विधि विधान से होगी पूजा-अर्चना

परशुराम जी का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ थालखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार को समर्पित है। इस दिन परशुराम भगवान की...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

461वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत टीआरसी लॉ कॉलेज के...

नृत्य, सम्मान संग हुआ ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का लोकार्पण

हिंदी संस्थान में हुआ आयोजन लखनऊ। रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का भव्य लोकार्पण आज हिंदी संस्थान, हजरतगंज, लखनऊ...

पद्मा गिडवानी सहित कई विभूतियों को मिलेगा सम्मान

परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम का आयोजन आजलखनऊ । पद्मजा कला संस्थान की सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना एवं...

लोक गायिका मालिनी अवस्थी के गीतों संग सजा अभिनय का मंच

कर्ण के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है ‘रश्मिरथी’ लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में शुक्रवार को लखनऊ की जानीमानी...