back to top

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी द्विपक्षीय साझेदारी स्थापित करना है। कार्नी एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई पहुंचे, जहां वह शीर्ष भारतीय और कनाडाई कॉर्पाेरेट हस्तियों, वित्तीय विशेषज्ञों और नवोन्मेषकों के साथ बातचीत करेंगे। कार्नी ने सोशल मीडिया पर कहा, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है।

हम व्यापारिक हस्तियों से मिलने और ऐसी साझेदारियां स्थापित करने के लिए अभी मुंबई पहुंचे हैं जो कनाडाई श्रमिकों और व्यवसायों के लिए नए अवसर खोलेंगी। कार्नी रविवार को नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे और सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। दोनों प्रधानमंत्री सोमवार को भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे। पिछले साल जून में प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा के कनानास्किस द्वीप समूह गए थे। शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और कार्नी ने संबंधों को फिर से मजबूत करने पर व्यापक वार्ता की थी।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

ला पाज। बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन...