back to top

रक्त की कमी को दूर करने के लिए शुरू हुआ अभियान

स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं युवा : अमृता सोनी

लखनऊ। आयुष्मान भव: अभियान के सेवा पखवाड़ा शुरू हो गया है इसके तहत 2 अक्टूबर तक  प्रदेश में जगह-जगह रक्तदान शिविर आयोजित किये जाएंगे। राज्य रक्त संचरण परिषद ने प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित करने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए युवाओं को आगे आने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी की परियोजना निदेशक अमृता सोनी का कहना है कि रक्तदान महादान है। स्वैच्छिक रक्तदान की प्रदेश को बहुत जरूरत है। हर साल लगभग 22 लाख यूनिट रक्त आपूर्ति की आवश्यकता होती है, लेकिन स्वैच्छिक रक्तदान कम होने से लगभग 16 लाख यूनिट ही लाभार्थियों को मुहैया करा पाते हैं। प्रदेश मे हर साल मांग मे वृद्धि हो रही है,  इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान का प्रतिशत प्रत्येक वर्ष बढ़ाया जाना और मांग व पूर्ति के बीच की खाई को पाटने की नितांत आवश्यकता है।

केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के उद्देश्य से जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के लिए आयुष्मान भव: अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के सबसे महत्वपूर्ण घटक के रूप मे सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है। 17 सितम्बर से शुरू हुआ यह पखवाड़ा दो अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी ब्लड बैंकों को कम से कम चार रक्तदान शिविर आयोजित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य रक्त संचरण परिषद के अध्यक्ष डॉ. हीरा लाल का कहना है कि परिषद द्वारा सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने की पुरजोर कोशिश की जा रहीं है। इसके लिए पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, रेड रिबन क्लब, रेडक्रॉस सोसायटी, रोटरी क्लब और समस्त रक्त केंद्रों की लगातार बैठक की जा रहीं हैं और पूरा प्रयास है कि हम लक्षित रक्त संग्रह कर पाएंगे। ब्लड बैंकों को रक्त कोष पोर्टल पर रक्तदान का पंजीकरण और नियमित स्टॉक अद्यतन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अभियान में गैर सरकारी संस्थाओं को स्वैच्छिक रक्तदान हेतु शिविर लगाने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।
राज्य रक्त संचरण परिषद की सदस्य सचिव डॉ. गीता अग्रवाल का कहना है कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत परिषद का पूरा प्रयास है कि अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित हों और ज्यादा से ज्यादा लोग इस महादान अभियान से जोड़े जाएँ। सेवा पखवाड़ा की सफलता लोगों के स्वैच्छिक प्रतिभाग पर निर्भर करती है और इस महान काम के लिए सभी को विशेष कर युवा वर्ग को आगे आना होगा,  जिससे उत्तर प्रदेश के हर एक व्यक्ति जिसे रक्त की आवश्कता हो, उसे प्रत्येक दशा में रक्त उपलब्ध हो सके।

RELATED ARTICLES

राजनीतिक कचरा हटा, तो मिली स्वच्छता की नई पहचान: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250...

CM योगी बोले- फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगायें विशेष शिविर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का...

वन स्टॉप सेंटर में होगा क्वांटम कंप्यूटिंग के हर अत्याधुनिक विषय का समाधान : डॉ. गोस्वामी

नए साइबर खतरों से निपटने में कारगर साबित होगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट : डॉ. अजय सिंह लखनऊ। बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के...

राघव चड्ढा पर गिरा गाज… पद भी गया और राज्यसभा में मौन रहने का फरमान, अशोक मित्तल बने नए उपनेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सदन में पार्टी के उपनेता पद...

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका… 13 दिनों में 1435 करोड़ के साथ रचा इतिहास

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।...

राजनीतिक कचरा हटा, तो मिली स्वच्छता की नई पहचान: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250...

CM योगी बोले- फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगायें विशेष शिविर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का...

वन स्टॉप सेंटर में होगा क्वांटम कंप्यूटिंग के हर अत्याधुनिक विषय का समाधान : डॉ. गोस्वामी

नए साइबर खतरों से निपटने में कारगर साबित होगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट : डॉ. अजय सिंह लखनऊ। बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के...

आईटीबीपी और उत्तराखंड औद्योगिक परिषद के बीच हुआ समझौता, स्थानीय किसान होंगे लाभान्वित

देहरादून। वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत करने की दिशा में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...