भजन संध्या का आयोजन
लखनऊ। शेरावाली बुला लो मुझे भी, दर पर आने के काबिल नहीं हूं… आदि देवी भजनों से भक्ति रस में डूबीं महिलाएं। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा की पत्नी रेखा शर्मा द्वारा विवेक खण्ड 3, गोमतीनगर स्थित् निवास स्थान पर भजन संध्या आयोजित की गई। भजन संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। आशा सिंह के तेरा चोला भी लाल तेरी चुनरी भी लाल…., पुष्पा यादव के कोठे ऊपर कोठरी, मैया का भवन बनवा दूंगी…, माला शर्मा के पकड़ लो हाथ मैया जी, नहीं तो हम डूब जायेंगे…, शेरावाली बुला लो मुझे भी, दर आने के काबिल नहीं हूं…, तुम सजती रहो, हम सजाते रहें… आदि भजनों से मां के भजनों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर रेखा शर्मा ने बताया कि पिछले कई सालों से चैत्र नवरात्रि व शारदीय नवरात्रि में भजन-कीर्तन आयोजित किया जाता है जिसमें सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता करती हैं। इस अवसर पर रेखा शर्मा, संगीता शर्मा, गीता शर्मा, अनन्या शर्मा, कल्पना भटनागर, प्रभा उपाध्याय, शशिभा सक्सेना, आशा सिंह, नीना श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, अंशू गुप्ता, अर्चना मिश्रा, अर्चना उपाध्याय, शैली अवस्थी, मेघा मुद्गल, नीलम शर्मा, सीमा सिन्हा, शालिनी श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा, रेनू तिवारी, बीना वर्मा, रानी सिंह बघेल, माला शर्मा सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।





