back to top

मंत्रिमंडल ने एस्टोनिया, पैराग्वे, डोमिनिकन रिपब्लिक में भारतीय मिशन स्थापित करने को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एस्टोनिया, पैराग्वे, डोमिनिकन रिपब्लिक में भारतीय मिशन स्थापित करने को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी देशों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने की वकालत करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में केंद्रीय मंत्रियों को ऐसे देशों में भेजा गया जहां पिछले 70 वर्षाे में कोई मंत्री नहीं गया हो। इसमें देशों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की भावना रही है। जावड़ेकर ने कहा कि इसी के अनुरूप एस्टोनिया, पैराग्वे, डोमिनिकन रिपब्लिक में भारतीय मिशन स्थापित करने का निर्णय किया गया। इससे इन देशों के साथ व्यापार, सांस्कृतिक संबंध और परस्पर आदान प्रदान को मजबूती दी जा सकेगी।

सरकारी बयान के अनुसार, इन तीन देशों में भारतीय मिशन खोलने से भारत का राजनयिक दायरा बढ़ाने, राजनीतिक संबंधों को गहरा करने, द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक जुड़ाव में विकास को सक्षम करने, लोगों से लोगों के मजबूत संपर्कों को कायम करने, बहुपक्षीय मंचों में राजनीतिक पहुंच को बढ़ावा देने और भारत के विदेश नीति उद्देश्यों के लिए समर्थन जुटाने में मदद मिलेगी। इन देशों में भारतीय मिशन वहां के भारतीय समुदाय और उनके हितों की रक्षा करने में बेहतर तरीके से सहायता कर पाएंगे।

बयान में कहा गया है कि इससे भारत की राजनयिक उपस्थिति में बढ़ोतरी होने से पारस्परिक रूप से भारतीय कंपनियों को बाजार तक पहुंच मुहैया होगा और वस्तुओं एवं सेवाओं के भारतीय निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इसका आत्मनिर्भर भारत के हमारे लक्ष्य के अनुरूप घरेलू उत्पादन और रोजगार को बढ़ाने में सीधा असर होगा।

RELATED ARTICLES

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

यमुना एक्सप्रेस-वे: उत्तर प्रदेश का उभरता हाई-वैल्यू मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल हब

फिल्म सिटी से फिनटेक सिटी तक, क्रिएटिव और डिजिटल इकोनॉमी का संगम... जापानी, कोरियन और सिंगापुर सिटी, निवेश से आगे टेक्नोलॉजी और वर्क कल्चर...