back to top

कम दाम में खरीदें Samsung कम्पनी का यह स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

मुंबई। सैमसंग कम्पनी ने कम बजट में जबरदस्त स्मार्टफोन लांच कर दिया है। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A06 नाम दिया गया है. Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन को लिस्ट किया गया है. इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को धांसू फीचर्स, कैमरा और बैटरी दी गई है. अगर आप कम बजट में अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे है तो ये स्मार्टफोन ले सकते है।

Samsung Galaxy A06 की खासियत

Samsung Galaxy A06 स्मार्टफोन में 50MP कैमरा और 5000 mAh की बैटरी दी गई है. इस हैंडसेट की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 64GB स्टोरेज मिलती है. इसके अलावा, इसका 4GB+ 128 GB वाला वेरिएंट 11,499 रुपये में मिलेगा. Samsung A Series का ये फोन Samsung India e-store पर उपलब्ध है. आने वाले दिनों में इसे ई-कॉमर्स स्टोर पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा.

Samsung Galaxy A06 में 6.7 ईंच का IPS LCD पैनल दिया गया है, जो HD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 60 HZ का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. इस हैंडसेट में MediaTek Helio G85 चिपसेट और Mali-G52 MP2 GPU का इस्तेमाल किया गया है. फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है. साथ ही साथ इसमें 1 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है.

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy A06 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2 एमपी का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. Samsung का ये फोन 8 MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है. Samsung Galaxy A06 स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. इसमें Bluetooth v5.3 GPS और USB Type-C port भी दिया है.

बता दें कि ये फोन One UI 6.1 बेस्ड Andriod 14 पर काम करता है. इस हैंडसेट को दो ओएस अपडेट मिलेंगे और तीन साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सिस्टम दिया गया है.

RELATED ARTICLES

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मोकी (चीन)। भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप...

भारत का वनडे और टी20 में वर्चस्व कायम, लगातार नंबर-1 रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा

दुबई।  वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा लगातार कायम है। 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत पिछले कई महीनों से आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1...

लालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरा, 5-7 मजदूर घायल, रेस्क्यू जारी

हाजीपुर।लालगंज प्रखंड के जलालपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में 5 से 7 मजदूर घायल हो...