back to top

बाराबंकी में स्कूली बच्चो से भरी बस पलटी, 6 बच्चों की मौत


बाराबंकी में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है, मंगलवार शाम तेज रफ्तार स्कूली बस दुर्घटना का शिकार हुई और इस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 20-25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

मौके पर माजूद गांव के लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर में हुआ है। सूरतगंज कस्बे के एक निजी स्कूल के यह बच्चे पिकनिक मनाने लखनऊ के चिड़ियाघर गए थे, जब वह लौट रहे थे तभी यह हादसा पेश आया।

पिकनिक मनाने गए यह बच्चे हरक्का कंपोजिट स्कूल के थे। उनके टीचर ने बताया कि हादसा वापसी में हुआ जब अचानक बस का नियंत्रण बिगड़ा और यह दर्दनाक हादसा हो गया। बस में इस दौरान करीब 40 बच्चे सवार थे और 5 टीचर्स भी मौजूद थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।

बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर में जब यह हादसा हुआ तो हर तरफ चीख-पुकार मच गई। इस दौरान इलाके में मौजूद लोगों ने तेजी दिखाते हुए जल्द से जल्द बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 25 बच्चे इस हादसे में घायल हो गए हैं और 6 बच्चों कीऊ मौत की खबर सामने आ रही है।

RELATED ARTICLES

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का

कोलंबो। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध ‘अस्थायी’ तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित...

आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगी

मुंबई। आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज, बाजारों में दिखी रौनक

लखनऊ। रमजान-उल-मुबारक का चांद होने का एलान होते ही बुधवार शाम को शहर का मिजाज भी बदल गया। इबादत के लिए मस्जिदें गुलजार हो...

कला व विरासत से रूबरू करने वाला कार्यक्रम शुरू

जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर में शुरू हुआलखनऊ। राज्य संग्रहालय में दस दिवसीय कला अभिरुचि पाठ्यक्रम शुभारम्भ बुधवार को जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर...

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजेंगे बाबा खाटू नरेश

महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी से लगेगा जमघट म्हारे श्याम का44वें श्याम निशानोत्सव में जयपुर, कोलकाता एवं रांची के गायक भजन सरिता बहाएंगेलखनऊ।...

निराला नगर में लाडली विवाह उत्सव आज

बारात गाजे-बाजे के साथ निराला नगर स्थित विवाह स्थल के लिए प्रस्थान करेगीलखनऊ। राजधानी के निराला नगर 8 नंबर चौराहा स्थित अशोक सिंघल पार्क...

फनकार में दिखा कलाकारों का दर्द

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। रंगसंगम संस्था लखनऊ की हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक फनकार का मंचन गोमती नगर के बौद्ध शोध संस्थान...

जीवन के खालीपन को दिखाती है दूसरा आदमी दूसरी औरत की कहानी

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। रंगसंगम संस्था लखनऊ की नाट्य प्रस्तुति नाटक दूसरा आदमी दूसरी औरत का मंचन गोमती नगर के बौद्ध...