back to top

येदयुरप्पा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, बाढ़ राहत कार्यों के लिए तत्काल मांगी धनराशि

बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदयुरप्पा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बाढ़ से त्रस्त राज्य में राहत कार्यों के लिए तत्काल निधि जारी करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात करने के बाद कहा कि उनकी अपील पर प्रधानमंत्री ने बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द ही केंद्रीय दल भेजने का आश्वासन दिया। येदयुरप्पा ने कहा, राज्य पिछले 108 साल में सबसे भयंकर आपदा की चपेट में है। 15 दिन पहले सूखे की समस्या थी लेकिन आज बांध भरे हुए हैं और महाराष्ट्र से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण काफी नुकसान हुआ है। हमने ये सभी बातें प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर चीज समझी और जल्द ही आकलन के लिए वह एक दल भेजेंगे।

 

उन्होंने कहा, हमने तत्काल राहत के तौर पर निधि जारी करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चर्चा करेंगे और हमें बताएंगे। मुझे विश्वास है कि वह राज्य की स्थिति से अवगत हैं। हाल ही में येदयुरप्पा ने केंद्र से पुनर्वास कार्य के लिए तत्काल अंतरिम राहत के तौर पर 3,000 करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध किया था। गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के निजी तौर पर हालात का जायजा लेने के बावजूद राहत राशि की घोषणा करने में देरी पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए विपक्षी दल कांग्रेस और जद(एस) ने अंतरिम राहत के तौर पर तत्काल 5,000 करोड़ रुपए जारी करने की मांग की। यह पूछे जाने पर कि क्या तत्काल राहत के तौर पर 3,000 करोड़ रुपए जारी करने पर प्रधानमंत्री की ओर से कोई आश्वासन दिया गया, इस पर येदयुरप्पा ने कहा, एक आकलन के अनुसार, नुकसान 40,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।

 

उन्होंने कहा, उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान, सड़कें और पुल शामिल किए – हमें इन सब चीजों का समाधान ढूंढना पड़ेगा। हमने इन सब चीजों के बारे में प्रधानमंत्री को बता दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, 45 मिनट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में बाढ़ गस्त इलाकों की गंभीर स्थिति से अवगत कराया और बताया कि बाढ़ से पहले कभी इतना नुकसान नहीं हुआ जितना इस बार तथा राहत कार्यों और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए अधिक निधि की जरुरत है। सरकार के मुख्य सचिव टी एम विजय भास्कर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी रविकुमार बैठक में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...