back to top

ब्रेकिंग न्यूज: स्विट्जरलैंड में नए साल के जश्न के बीच बार में भीषण धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका

बर्न। नए साल के स्वागत के उल्लास के बीच स्विट्जरलैंड से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहां के मशहूर स्की रिसॉर्ट शहर क्रैंस मोंटाना में एक बार के भीतर जोरदार धमाका हुआ है जिसमें कई लोगों के मारे जाने और दर्जनों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार यह धमाका दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन स्थित ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ नाम के बार में हुआ, जो पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय माना जाता है।

स्विस पुलिस के प्रवक्ता गेटन लैथियन ने बताया कि यह हादसा गुरुवार तड़के करीब 1:30 बजे हुआ जब बार में नए साल की पार्टी चल रही थी और लोग जश्न में डूबे थे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके दहल गए और कुछ ही पलों में पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई। स्थानीय मीडिया द्वारा जारी वीडियो और तस्वीरों में इमारत से ऊंची लपटें उठती और मौके पर मची चीख-पुकार को साफ देखा जा सकता है। धमाके के तुरंत बाद स्विस पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया।

घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि धमाके की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है और विशेषज्ञ इसकी बारीकी से जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि क्रैंस मोंटाना एक हाई-प्रोफाइल स्की रिज़ॉर्ट है जहाँ इस महीने के अंत में एफआईएस वर्ल्ड कप जैसा बड़ा आयोजन भी होना है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और राहत कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा बन गए थे, उन्हें खोना बहुत बड़ा नुकसान है: फाफ डुप्लेसी

नयी दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और...

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने...

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...