back to top

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले ब्राजीलियाई नागरिक को एक साल की कैद की सजा

महाराजगंज । नेपाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले एक ब्राजीलियाई नागरिक को महाराजगंज की एक अदालत ने एक साल की कैद और दो हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश यादव की अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। मामला आठ अक्टूबर 2024 का है, जब सोनौली पुलिस थाना क्षेत्र के डंडा हेड के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करते देखा।

पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान ब्राजील के रियो डी जेनेरियो निवासी जोआकिम डॉस सैंटोस नेटो (37) के रूप में बताई। जांच में पता चला कि जोआकिम डॉस सैंटोस नेटो के पास भारत में प्रवेश करने के लिए वैध वीजा नहीं था। पुलिस के अनुसार, उसने स्वीकार किया कि वह नेपाल घूमने आया था और बिना वीजा के भारत में घुस रहा था। पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील प्रवींद्र कुमार दिवाकर ने साक्ष्य और गवाह पेश किए।

बचाव पक्ष ने नरमी बरतने की अपील की, लेकिन अदालत ने सभी साक्ष्यों और दलीलों पर विचार करने के बाद आरोपी को दोषी पाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश यादव ने जोआकिम डॉस सैंटोस नेटो को एक साल के साधारण कारावास और 2,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। दिवाकर ने बताया कि जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...