back to top

ब्रजेश पाठक ने गिनायी भाजपा सरकार की उपलब्धियां

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत अनुसूचित बस्ती में किया सम्पर्क

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के तत्वावधान में चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में स्थित बड़ी लाल कुर्ती में अनुसूचित लोगों के घरों में संपर्क किया व चौपाल को संबोधित किया।

सर्वप्रथम उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महार्षि वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद अनुसूचित बस्ती में घर-घर जाकर संपर्क किया। अनुसूचित जाति जनसंपर्क अभियान के क्रम में भाजपा लखनऊ महानगर के द्वारा पश्चिम विधानसभा के हैदर कैनाल बस्ती में व्यापक रूप से जनसंपर्क किया तथा भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी ने अनुसूचित तथा पिछले समाज के विकास के लिए गए कार्यों की चर्चा की। इसी क्रम में मध्य विधानसभा के छोटी जंगली में प्रदेश भाजपा मंत्री शिव भूषण सिंह ने जनसंपर्क किया ।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने पश्चिम मंडल-3 राजाजीपुरम वार्ड के अनुसूचित बस्ती में संपर्क किया जिसमें प्रमुख रूप से अरविंद मिश्रा मंडल अध्यक्ष, विराट शास्त्री मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, पार्षद श्रीमती कौमुदी त्रिपाठी, शिवेंद्र कुमार, रामकुमार कनौजिया,आदित्य कुमार विवेक श्रीवास्तव,कृष्णा रावत,शांति देवी, अखिलेश सिंह, जेपी जायसवाल इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अनुसूचित बस्ती में संपर्क के दौरान इस अभियान के संयोजक लखनऊ व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अभिषेक खरे, आयुष्मान भव पखवाड़ा संयोजक हेमंत दयाल, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष रूपा देवी, मुख्य रूप से उपस्थित रही।
चौपाल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अनुसूचित समाज के रामचंद्र चौधरी, बैजनाथ, बाबू मुकेश शाक्य, सुखराम, महेश चंद्र, सरजू प्रसाद ,मदनलाल, बालकिशन प्रेमलाल एवं रामकुमार को माला व पटका पहनाकर सम्मान किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने मोहल्ले में गलियों में गांव में आकर, अनुसूचित समाज के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जो कार्य हुए हैं उनकी चर्चा के लिए हम आपके बीच आये हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निशुल्क शौचालय प्रधानमंत्री आवास आज देश के हर गरीब को, अनुसूचित जाति के लोगों को निशुल्क सेवाओं मिल रहा हैं। कोरोना काल से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को और देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। वही पड़ोसी देश पाकिस्तान में आटे के लिए लाठियां चल रही है। कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री मोदी ने निशुल्क दो डोज वैक्सीन की लगवाई।
50 करोड़ से अधिक जनधन खाता खोले गए जिन खातों में कई बार हजार हजार रुपए डाले। जिससे गरीब का चूल्हा नहीं बंद हुआ ,बच्चों की रोटी चलती रही। पटरी दुकानदारों को 10 हजार रुपये का बिना किसी गारंटी के लोन दिया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मुन्नीलाल व आशा देवी के निवास पर जाकर चाय पी और परिवार का हाल-चाल जाना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रतन सिंघानिया पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड अंजू महाराज सुमन वैश्य विमल सिंह राणा व काफी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...