back to top

ब्वॉयज लॉकररूम : कहां ले जायेगा सोशल मीडिया

खाली दिमाग शैतान का घर होता है। यह पुरानी कहावत है, इसलिए यह बहुत संभव है कि इस लॉकडाउन में खाली बैठे हुए लड़के अपनी वीभत्स यौन कल्पनाओं को उड़ान दे रहे हों और इसके अतिरिक्त कुछ न हो, लेकिन जब दिल्ली की महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल यह कहती हैं, मैंने इन्स्टाग्राम पर ‘बॉयज लॉकर रूम’ ग्रुप के स्क्रीनशॉट्स देखे हैं। यह भयानक अपराधिक व बलात्कारी मानसिकता का स्पष्ट उदहारण है, तो मामला चिंता का विषय बन जाता है कि आखिर हम किस प्रकार का समाज बना रहे हैं जिसमें महिलाओं पर खतरे के बादल निरंतर घने होते जा रहे हैं।

दिल्ली के महिला आयोग ने इंस्टाग्राम व दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किये हैं और साथ ही पुलिस से कहा है कि ग्रुप के सभी लड़कों को गिरफ्तार किया जाये। इंस्टाग्राम को दिए गये नोटिस में कहा गया है कि ग्रुप के संदर्भ में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जाये- एडमिन, सदस्य, यूजर नेम/ हैंडल नेम, ईमेल आईडी, आईपी एड्रेस, लोकेशन आदि। इस फोटो शेयरिंग प्लेटफार्म से आयोग ने यह भी जानना चाहा है कि इस मामले में उसने क्या एक्शन लिया है, पुलिस को मामला सौंपा गया है या नहीं और अगर एक्शन नहीं लिया है तो उसका कारण बताया जाये। दिल्ली पुलिस को दिए गये नोटिस में एफआईआर की कॉपी सहित की गई कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इंस्टाग्राम व दिल्ली पुलिस को अपना जवाब 8 मई तक देना है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं 66 व 67ए के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जबकि डीसीपी, साइबर क्राइम, अनीश रॉय का कहना है, हमें सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिये इसके बारे में मालूम हुआ है। इस संदर्भ में हमें अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन हम सोशल मीडिया पोस्ट्स की समीक्षा कर रहे हैं और इस मामले को गहराई से देख रहे हैं। गौरतलब है कि एक प्राइवेट इंस्टाग्राम चैट ग्रुप बॉयजलॉकररूम के जो स्क्रीनशॉट्स लीक हुए हैं उससे भारत में बढ़ती बलात्कार संस्कृति पर जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया है।

इस ग्रुप में लड़के कम आयु की लड़कियों के फोटो शेयर कर रहे थे और उनकी भोग की वस्तु के रूप में व्याख्या करते हुए ‘सामूहिक बलात्कार’ की योजना बना रहे थे। जरूरी नहीं है कि देश में ऐसा यह इकलौता ग्रुप हो, लेकिन इस ग्रुप के विचारों (पढ़ें मानसिकता) से यह अंदाजा सहज ही हो जाता है कि बलात्कार मामलों में निरंतर वृद्धि क्यों हो रही है। ध्यान रहे कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के डाटा के अनुसार 2018 में बलात्कार के 33,356 मामले दर्ज किये गये, यानी एक दिन में लगभग 91 और यह चिंताजनक आंकड़ा उस सूरत में है जब बलात्कार की घटनाएं अंडर-रिपोर्ट की जाती हैं। यह मामला अनेक कारणों से अति चिंताजनक है।

ग्रुप में चैट करने वाले लड़के 17-18 वर्ष आयु वर्ग के हैं, राजधानी के पॉश समझे जाने वाले साउथ देहली क्षेत्र से हैं यानी सभी रईसजादे हैं। शायद इसलिए उन्हें लॉकडाउन में भी उन्हें कोरोना वायरस का डर नहीं है। उन्हें लगता है कि वे अपनी महलनुमा कोठियों में सुरक्षित हैं। इन्हें रोटी और अपने घर पहुंचने की भी चिंता नहीं है। अपनी ‘प्रभावी पृष्ठभूमि’ के कारण इन्हें यह गुमान भी हो सकता है कि पुलिस-प्रशासन उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकता।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...