लड़के ने 12 वर्षीय लड़की को किया प्रपोज, मना करने पर चाकू घोंपकर मार डाला  

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 20 वर्षीय एक युवक ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के कारण 12 वर्षीय लड़की की हत्या चाकू घोंपकर हत्या कर दी और कीटाणुनाशक पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी आदित्य कांबले ने बुधवार शाम कल्याण के तीसगांव इलाके में नाबालिग लड़की की मां के सामने ही उसे कई बार चाकू घोंपा लड़की की हत्या कर दी। उपचार के दौरान लड़की की मौत हो गई।

पीड़िता के पड़ोसियों के बयानों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि लड़की की दैनिक गतिविधि के बारे में पता लगाने के लिए कांबले उसकी आवासीय सोसाइटी का कई बार चक्कर लगा चुका था। बुधवार को वह लड़की के ट्यूशन क्लास से लौटने तक वहीं उसका इंतजार कर रहा था।\

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसकी मां जब इमारत पर पहुंची तो कांबले ने उसकी मां को धक्का देकर गिरा दिया और लड़की पर कई बार चाकू से वार किया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि कांबले जब मौके से भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने फिनाइल की एक बोतल निकाली और उसे पी लिया। उन्होंने बताया कि कांबले का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार रात को कांबले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। बाद में बृहस्पतिवार को आईपीसी की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह खबर भी पढ़े— नाइट क्लब में आईपीएस अधिकारी को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, सस्पेंड 

RELATED ARTICLES

तनाव होने पर माता-पिता से बात करें, परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बोलीं दीपिका पादुकोण

नयी दिल्ली। सिने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बुधवार को प्रसारित प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में स्कूली छात्रों से बातचीत करते हुये कहा...

सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त में चीजें देने की घोषणाओं की आलोचना की, कहा- लोग नहीं करना चाहते काम

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने चुनावों से पहले मुफ्त में चीजें देने की घोषणाओं की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि लोग काम...

उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार कर रही है डबल ब्लंडर, अखिलेश यादव ने लगाया आरोप

नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था में कथित खामियों और कई स्थानों पर यातायात जाम होने...

Latest Articles