back to top

आगरा पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश बदन सिंह मारा गया

आगरा। आगरा पुलिस की बुधवार देर रात जगनेर के कछपुरा गांव में चंबल के कुख्यात बदन सिंह गिरोह से मुठभेड़ हो गयी जिसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बदन सिंह और उसका एक साथी मारा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि बुधवार देर रात जगनेर थाने के प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम गश्त कर रही थी तभी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुकी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीछा करने पर बदमाशों ने मोटरसाइकिल जंगल की ओर मोड़ दी और गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें बदन सिंह और उसका साथी घायल हो गया।

 

उन्होंने बताया कि दोनों को एसएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान आगरा के एसएसपी और अन्य अधिकारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। गौरतलब है कि हाल में बदन सिंह गिरोह ने आगरा के वरिष्ठ सर्जन उमाकांत गुप्ता का अपहरण किया था और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। हालांकि आगरा पुलिस ने धौलपुर पुलिस की मदद से डॉ. गुप्ता को छुड़ा लिया था। पुलिस ने बदन सिंह पर एक लाख रुपये और उसके चार साथियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

RELATED ARTICLES

गुप्त नवरात्रि आज से, मां दुर्गा की होगी विशेष पूजा

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। आमतौर पर लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रि के बारे...

श्रीलंका की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे आगे रहे भारतीय

कोलंबो।साल 2025 में कुल 23 लाख पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीयों की रही। पर्यटन प्राधिकरण के आंकड़ों में...

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर 3.15 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर दोपहर 12 बजे तक 3.15 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में...

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन…सुन श्रोता हुए भावविभोर

बेगम अख्तर चेयर के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम का भव्य आयोजनपद्मश्री अनूप जलोटा की सुमधुर प्रस्तुति से सजा भातखण्डे का मंचलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

देश के बंटवारे के दूसरे पहलू को दिखाती है ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’

वैचारिक टकरावों का बारीकी से चित्रण करने का वादा करती हैलखनऊ। भारत की आजादी और देश के बंटवारे पर अब तक कई फिल्में और...

26 जनवरी को देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा हजरतगंज

जश्न-ए-आजादी मनाएगा गणतंत्र दिवस का भव्य महाउत्सवआसमान में उड़ेंगे तिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतरलखनऊ। देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति...

सदर मे भागवत कथा आज से, धूमधाम से निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए प्रभु नाम का जयकारा लगायालखनऊ। श्री शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सात...

रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध

मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर परिसर में आयोजितलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा...

लखनऊ में टीवी शो ‘तोड़ कर दिल मेरा’ सीजन 1 हुआ लांच

सीजन 1 की कहानी की बुनियाद एक अरेंज मैरिज पर आधारित हैलखनऊ। स्टार प्लस ने आज लखनऊ में अपने नए फिक्शन शो टोड़ कर...