back to top

पुस्तक मेला विदा, बिकीं 32 लाख की किताबें

पुतुल दिवस पर पुस्तक मेले में कठपुतली प्रदर्शन और पुस्तक विमोचन

लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में 13 मार्च से चल रहा लखनऊ पुस्तक मेला आज रात विदा हो गया। मेले में अनुमानित 32 लाख रुपये की पुस्तकें बिकीं।
अंतिम दिन भारी भीड़ वाले मेले में इस बार स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं की बड़ी तादाद में भागीदारी रही। वहीं पुस्तक विमोचन, साहित्य चर्चा के संग आयोजन भी खूब। हुए। अवधी व्यंजन उत्सव भी सराहा गया। आज सुबह डा.रुचि श्रीवास्तव की नन्हें मुन्नों की कविताएं, कथा संग्रह ‘पक्के दोस्त और नेकी का बदला’ व ‘पर्व हमारे रंग-बिरंगे’ का विमोचन संजीव जायसवाल संजय, डा.अमिता दुबे, नीलम राकेश और विनय श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुआ। आईपीएस प्रशांत आनन्द ने अपनी किताब रूल्स टू रूल्स पर आयुषी के साथ चर्चा की। इसी क्रम में ब्लू ड्राप और रेडियो फ्रेंड्स के संयोजन में विश्व जल दिवस पर आयोजित परिसंवाद और कवि गोष्ठी में प्रो.वेंकटेश दत्ता, लखनऊ, अपर आयुक्त राकेश पटेल, नन्द किशोर वर्मा, पवन कुमार जैन डा.मीनू खरे की सहभागिता रही। युवाओं ऋषभ, ज्योति, शिवाय, फैज, अभिषेक, जवानी, विशाखा, आशुतोष, दीपशिखा, अलीशा और शालिनी की कविता किस्से कहानियां की प्रस्तुति के बाद समापन समारोह में संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने प्रतिभागियों व सहयोगियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
इससे पहले कल अंतरराष्ट्रीय पुतुल दिवस पर काफिला नाट्य संस्थान के कलाकारों ने मेराज आलम के निर्देशन में कठपुतली के खेल दिखाये। कठपुतली के परम्परागत कलाकार नौशाद ने भी मेले में प्रदर्शन कर उपस्थिति दर्ज करायी। इससे पहले कलम से कम्प्यूटर परिचर्चा में डा.सुधाकर अदीब ने विचार रखे। रमाकांत श्रीवास्तव स्मृति संस्थान की ओर से नमन के भाव सुमन और रससिद्ध कवि क्रांतिकारी हितैषी का विमोचन मिथिलेश दीक्षित की किताब मेरा साक्षात्कार का विमोचन हुआ। इस अवसर पर डा.अमिता दुबे, अलका प्रमोद, करुणा पाण्डे, सुशील अवस्थी और विनय श्रीवास्तव की मंच पर उपस्थित रही।
प्रो.नरेशचन्द्र त्रिपाठी की पुस्तक एक राम अनेक आयाम के विमोचन में डा.विद्या विंदु सिंह, दयानंद पांडेय, डा.विशम्भर शुक्ल, प्रो.उमाशंकर शुक्ल शितिकण्ठ, प्रद्युम्न तिवारी, विनय दास आदि ने विचार व्यक्त किये। इसी क्रम में आलोक दुबे के कथा संग्रह का विमोचन हुआ।

RELATED ARTICLES

मां कुष्मांडा की आराधना में डूबा शहर, भक्तों की लगी लंबी कतार

लखनऊ। नवरात्र के चौथे दिन माता के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा हुई। मां कूष्मांडा अपने भक्तों को रोग, शोक और विनाश से मुक्त करके...

मंच पर जीवंत हुआ आत्मा से परमात्मा के मिलन का महारास

श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा ऐशबाग रामलीला मैदान लखनऊ। ऐशबाग के ऐतिहासिक रामलीला मैदान मे चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव के चौथे...

अजामिल आख्यान और जड़भरत चरित्र के माध्यम से भक्ति की महिमा का वर्णन

हनुमान सेतु मंदिर में भागवत कथा का तृतीय दिवस ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित श्री बाबा नीब करौरी जी महाराज आश्रम (हनुमान सेतु मंदिर) में...

ईद-उल-फित्र की नमाज अदा कर बोले ईद मुबारक

लखनऊ। माह-ए-रमजान के 30 रोजे के एवज में अल्लाह तआला ने मुसलमानों को ईद का तोहफा अता किया। अल्लाह का शुक्र अदा करने के...

राजेश प्रताप सिंह को मिला महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार

'वार्षिक पुरस्कार समारोह 'अलंकरण' वर्ष 2025-26 का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उप्र. के तत्वावधान में 'वार्षिक पुरस्कार समारोह 'अलंकरण' वर्ष 2025-26 का आयोजन...

अवध मेले में सम्मान और गीतों की रही थिरकन

अनूप जलोटा, समीर-दीपाली, शीर्षा, समरजीत ने किया जवानों का मनोरंजन लखनऊ। सैन्य अधिकारियों और हजारों सैनिकों के बीच पद्मश्री अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को...