back to top

बॉलीवुड ने 26/11 के पीड़ितों और शहीदों को किया याद

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, उर्मिला मातोंडकर और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों व नागरिकों को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि राष्ट्र अपने जवानों के बलिदानों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादी 26 नवंबर 2008 को समुद्र के रास्ते मुंबई में घुस आए थे और उन्होंने 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों की हत्या कर दी थी। करीब साठ घंटे तक चली जवाबी कार्रवाई में लगभग 300 लोग घायल भी हो गए थे। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा, मुंबई के लोग 26/11 को कभी नहीं भुलेंगे। मुंबई आतंकी हमले के शहीदों और पीड़ितों को मेरी श्रद्धांजलि। हम जवानों के सर्वाेच्च बलिदान के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेंगे।

मुंबई पुलिस के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए 46 वर्षीय अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने शहीदों की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया और लिखा, 26/11 के शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि। मुंबई शहर के लोगों की मजबूती और खुले दिल को सलाम। आपके बलिदानों के लिए हम सब हमेशा ऋणी रहेंगे और आप हमारे दिलों में रहेंगे। अभिनेता रणवीर शौरी और अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी हमले के पीड़ितों और शहीदों के लिए दुआ करते हुए कहा कि वे उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भूल पाएंगे।

अभिनेता रणदीप हूडा ने 26/11 हमले के बम निरोधी श्वान दस्ते का एक वीडियो साझा किया है जिसने हमलों के दौरान कई बमों तथा आरडीएक्स का पता लगाने में मदद की थी। हूडा ने ट्वीट किया मुंबई हमले के बाद 12 साल बीत गए। शहीद और पीड़ित हमेशा यादों में रहेंगे। आतंकवादियों ने ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन (चबाड) हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन आदि को निशाना बनाया था।

इस हमले में आतंकवाद रोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे, एनएसडी कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर और सहायक उप निरीक्षक तुकाराम ओम्ब्ले शहीद हो गए थे। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए थे। अजमल कसाब नामक एकमात्र आतंकी जीवित पकड़ा गया था जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई थी।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...