back to top

संगीतकार-गायक वाजिद खान के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक

मुम्बई। संगीतकार वाजिद खान के निधन पर बॉलीवुड ने शोक जताते हुए इसे फिल्म तथा संगीत उद्योग को एक भारी क्षति बताया। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, वरुण धवन, संगीतकार शंकर महादेवन और गायक जावेद अली सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

वाजिद खान का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। उन्हें पहले से किडनी संबंधी परेशानियां भी थीं। वाजिद के भाई साजिद खान ने उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा, उनका निधन दिल का दौरा पडऩे से हुआ।

बिग बी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, वाजिद खान के निधन की खबर सुन सदमे में हूं। एक उज्ज्वल प्रतिभा हमें छोड़कर चली गई। दुआ, प्रार्थना और सांत्वना।

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, प्रतिभाशाली और हंसमुख…. बहुत जल्दी चले गए। भगवान इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार को हिम्मत दे।

वाजिद के करीबी मित्र एवं अभिनेता अरबाज खान ने ट्वीट किया, संगीत उद्योग ने एक हीरा खो दिया। बेहद जल्दी चले गए। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। अल्लाह जन्नत नसीब करे।

प्रियंका ने ट्वीट किया, एक चीज जो मुझे हमेशा याद रहेगी वह है वाजिद भाई की मुस्कुराहट। हमेशा मुस्कुराने वाले। बेहद जल्दी चले गए। उनके परिवार और सभी भावाकुल लोगों को मेरी संवेदनाएं। भगवना आपकी आत्मा को शांति दे, मेरे दोस्त। आप हमेशा मेरी प्रार्थनाओं में रहेंगे।

अनुपम खेर, मनोज बाजपेई, अदनान सामी,प्रीति जिंटा, परिणीति चोपड़ा, लूलिआ वंतूर ने भी वाजिद खान के निधन पर शोक जताया। संगीतकार ने सलमान खान की 1998 में आई फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था।

वरुण धवन ने अपने पिता एवं फिल्मकार डेविड धवन और वाजिद की एक तस्वीर साझा करते हुए संगीतकार को बॉलीवुड के सबसे सकारात्मक लोगों में से एक बताया। उन्होंने लिखा, वाजिद भाई के निधन की खबर सुनकर बेहद सदमे में हूं… वह मेरे और मेरे परिवार के बहेद करीब थे। वह आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे। वाजिद भाई हम आपको याद करेंगे, संगीत के लिए शुक्रिया।

वहीं फिल्मकार हंसल मेहता ने वाजिद को याद करते हुए बताया कि वाजिद ने बुरे समय में उनकी काफी मदद की। संगीतकार एवं गायक विशाल ददलानी ने उनके निधन को दिल तोडऩे वाली खबर बताया।

RELATED ARTICLES

घने कोहरे की चादर से ढकी राजधानी, न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली। दिल्ली शनिवार सुबह घने कोहरे की चादर में ढकी रही जिससे दृश्यता में काफी कमी आई और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस...

ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव को रोकने के अपने दावे को फिर दोहराया,बोले-मैंने लाखों लोगों की जान बचाई

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव को...

विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल आज: सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच रोमांचक मुकाबला होने की संभावना

बेंगलुरु। बिना किसी स्टार खिलाड़ी के बावजूद अब तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच रविवार को यहां बीसीसीआई सेंटर ऑफ...

भारत की निगाह घरेलू धरती पर वनडे रिकॉर्ड बरकरार रखने पर, इतिहास रचने उतरेगा न्यूजीलैंड

इंदौर। अब तक घरेलू धरती पर वनडे में शानदार रिकार्ड रखने वाले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला जीतने के लिए रविवार को...

इंदौर में दूषित पेयजल संकट के पीड़ित से मिले राहुल गांधी, जाने हाल चाल

इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से उल्टी-दस्त के प्रकोप के कारण कई लोगों की मौत के बाद लोकसभा में नेता...

अवैध धर्मांतरण के आरोप में विहिप ने केजीएमयू प्रशासन पर लगाये आरोप

लखनऊ । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हजरतगंज में किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में कथित अवैध धर्मांतरण गतिविधियों...