मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं और अपनी वीडियोज और फोटोज से तहलका मचाती रहती हैं। लॉकडाउन के बीच भी वह सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी बीच फोटोज और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। उनका एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें वह अपनी डांस परफॉर्मेंस की रिहर्सल करती दिख रही हैं। उर्वशी रौतेला ने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसे अभी तक 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। उर्वशी के फैंस को उनका यह डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है, जिसके चलते वह उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
वीडियो में उर्वशी ‘हेट स्टोरी 4’ के अपने गाने ‘आशिक बनाया आपने पर डांस रिहर्सल करती दिख रही हैं। इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें उर्वशी ने हाई हील्स पहन रखी हैं, जिसके साथ भी वह शानदार डांस स्टेप्स करती दिक रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘पर्दे पर हील्स के साथ परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनने पर सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं।’





