back to top

नोएडा: झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में तीन दिन से लापता 24 वर्षीय एक युवक का शव झाडयों से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है और इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेश कुमार ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले अजय मुखिया यहां रायपुर गांव में रहता था।

उन्होंने बताया कि पास में ही उसका संबंधी रामवचन रहता है और जब अजय 28 दिसंबर को घर नहीं पहुंचा तो रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की तथा थाना सेक्टर 126 में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम उसकी तलाश कर रही थी और शुक्रवार रात को उसका शव झाड़ियों में मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ऐसी आशंका जताई कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है।पुलिस के मुताबिक, अजय शादीशुदा है और यहां रहकर मजदूरी करता था।पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक के संबंधी रामवचन, साजन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि अजय की पत्नी से रामवचन के अवैध संबंध थे और इसी वजह से उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...